फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam khan remarks on rss about to participate in namaz

'RSS वाले एक दिन नमाज में भी शरीक होंगे'

Tue, 14 Jul 2015 07:58 AM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
azam khan remarks on rss about to participate in namaz

शहर आए नगर विकास मंत्री आजम खां ने सोमवार को कहा कि भाजपा, आरएसएस ने रोजा इफ्तार का आयोजन किया है। मैं समझता हूं कि एक दिन वे नमाज में भी शरीक होंगे।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे इतने बेवकूफ नहीं हैं कि 25 साल तक राज करने की बात कहें। मैं नहीं मानता कि उन्होंने ऐसी बात कही होगी। परेड साइकिल मार्केट स्थित एक करीबी के घर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि मिशन नमामि गंगे के तहत केंद्र सरकार के पास गंगा सफाई के लिए प्रोजेक्ट भेजे गए हैं पर केंद्र सरकार पर्याप्त धन नहीं दे रही है।
विज्ञापन


एक रुपया मांगने पर पांच पैसे ही दिए जा रहे हैं। गंगा तभी साफ होगी और नाले तभी बंद होंगे, जब केंद्र सरकार पूरा प्लान एप्रूव करें और पूरा धन दे। केंद्र सरकार पर इशारा करते हुए कहा कि गंगा सफाई के लिए नीयत साफ रखनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर होगी जांच

azam khan remarks on rss about to participate in namaz

नगर विकास मंत्री ने बताया कि जेएनएनयूआरएम के तहत बिछाए गए पाइपों में से जिंदल कंपनी के पाइप घटिया होने की शिकायतें मिली है। इसकी जांच हो रही है। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी साबित होने पर कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

जेएनएनयूआरएम के तहत जलापूर्ति और सीवर परियोजना पर काम तेजी से हो रहा है। जाजमऊ वीआईपी रोड पर पड़ी घटिया पाइप लाइन तीन दिन पहले लगातार दो बार फटने पर कार्रवाई के बारे में पूछने पर कहा कि शिकायत मिलने कर कार्रवाई करूंगा। इसके बाद विधायक गजाला लारी के कर्नलगंज स्थित घर में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में नगर विकास मंत्री ने शिरकत की।

इस दौरान विधायक इरफान सोलंकी, सपा नगर जिलाध्यक्ष महताब आलम, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, विकास तिवारी, सुखविंदर सिंह लाडी, नीलम रोमिला सिंह, फारूख, नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह, एडीएम (सिटी) अविनाश सिंह आदि शामिल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed