फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam khan is more dangerous than dawood ibrahim

'दाऊद इब्राहिम से भी ज्यादा खतरनाक हैं आजम खान'

Tue, 08 Dec 2015 08:13 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
azam khan is more dangerous than dawood ibrahim

आजम खान की तरफ से पेरिस हमले पर दिए गए बयान पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा है कि आजम खान दाऊद इब्राहिम से भी खतरनाक हैं। साथ ही कहा गया है कि आजम को एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से कुछ सीखना चाहिए, उन्होंने कभी देश के खिलाफ कुछ नहीं बोला है।

विज्ञापन


मुखपत्र सामना में लिखा गया है, "आजम खान ने कहा कि अगर बाबरी मस्जिद नहीं गिराई जाती, तो मुंबई बम धमाके नहीं होते। इसका मतलब है कि वह मुंबई बम धमाकों का समर्थन कर रहे हैं। पेरिस हमले के समय भी उन्होंने आतंकियों का समर्थन करते हुए कहा था कि यह यूरोपियन नेशन की तरफ से सीरिया में किए हमलों की प्रतिक्रिया है।"

विज्ञापन

सांप और बिच्छू से की तुलना

azam khan is more dangerous than dawood ibrahim

मुखपत्र में आगे लिखा है, "जब तक हमारे देश में ऐसे सांप और बिच्छू हैं, तब तक हमें बाहरी दुश्मनों की क्या जरूरत है? पाकिस्तान से किसी तरह की लड़ाई पर बात करने से पहले आजम खान को सीधा करने की जरूरत है। दाऊद इब्राहिम को आज नहीं तो कल पाकिस्तान से वापस ले ही आया जाएगा, लेकिन आजम खान जैसे लोग देश में ही अंडरवर्ल्ड डॉन से अधिक खतरनाक गतिविधियां कर रहे हैं।"

मुखपत्र में आजम को ओवैसी से बहुत सी चीजें सीखने के लिए भी कहा गया है। इसमें लिखा है, "ओवैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कुछ भी कहते हैं और आजम खान को उनसे सीखना चाहिए। आजम खान को यह साफ करना चाहिए कि बाबरी मस्जिद के गिराए जाने से उनका क्या मतलब है। विदेशी हमलावर बाबर ने राम मंदिर गिराया था। यहां तक कि आजम खान भी नहीं बता सकते कि राम की अयोध्या कब बाबर की हो गई।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed