फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Azam khan in Muzaffarnagar

'दंगे का गुनाह साबित हो तो मुझे फांसी दे देना'

Fri, 26 Dec 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 26 Dec 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
Azam khan in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि अगर फसाद में उन पर कोई गुनाह साबित हो, तो कुतुबमीनार पर फांसी दे दी जाए। दुनिया की किसी भी एजेंसी से वह जांच के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जिनकी पत्नी घर का पता पूछ रही हैं, वह देश की बहन, बहू और बेटियों को क्या इंसाफ देंगे।

विज्ञापन


उधर, भाजपा ने आजम खान के आने का विरोध किया और बरेली में दिए गए बयान पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी।

एसडी डिग्री कॉलेज में समाजवादी पेंशन योजना के पात्रों को पासबुक वितरण एवं सरकारी योजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास समारोह में आजम खान ने कहा कि मुजफ्फरनगर के आंसुओं के दाग अभी धुले नहीं है। सालों तक इंसानियत मातम करेगी। फसाद के वक्त पीड़ितों के बीच नहीं आने पर सफाई देते हुए कहा कि वह चाहते हुए भी नहीं आ सके। वह आते तो कमजोर लोगों पर और अधिक सितम ढहाया जाता। दंगे में उन पर फोन कॉल अथवा मैसेज करने का आरोप साबित हो जाए, तो कुतुबमीनार पर फांसी झूलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उनकी मलिका घर का पता ढूंढ रही हैं, जो बादशाह अपनी पत्नी को इंसाफ नहीं दे सकता, वह देश की महिलाओं को किस तरह सम्मान देगा। भाजपा ने आम आदमी को ठग लिया है। काला धन आज तक वापस नहीं आया। आगरा के धर्मांतरण मुद्दे पर कहा कि जिन लोगों ने हजारों साल से धर्म नहीं बदला, उन्हें भाजपा एक साल में बदलना चाहती है। घर वापसी केवल गरीबों के लिए है। शाहनवाज हुसैन और मुख्तार अब्बास नकवी पर यह फार्मूला लागू क्यों नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा ने आजम खान के मुजफ्फरनगर पहुंचने के विरोध में पुतला फूंका। साथ ही बरेली में आरएसएस को आतंकी संगठन बताने के बयान पर आजम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली और सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई। इसके अलावा आजम के होर्डिंग पर भी किसी ने कालिख पोत दी। हालांकि कालिख पोतने वाले का कोई पता नहीं चल पाया।

'आजम के खिलाफ दर्ज करें मुकदमा'

Azam khan in Muzaffarnagar

भाजपा नगर अध्यक्ष और आरएसएस कार्यकर्ता ने शहर कोतवाली और सिविल लाइंस थाने में कैबिनेट मंत्री आजम खान के खिलाफ तहरीर देते हुए उन पर बरेली में आरएसएस को आतंकी संगठन कहने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लेने की भी चेतावनी दी है। भाजपाइयों ने थाने में ही 'आजम खान मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए उन्हें दंगों का दोषी बताया। अफसरों ने मामले में चुप्पी साध ली है।

भाजपा नगर अध्यक्ष श्रीमोहन तायल ने शहर कोतवाली और रणखंडी निवासी आरएसएस कार्यकर्ता रोहन त्यागी ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। दोनों ही तहरीरों में खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता बताते हुए आरोप लगाया गया है कि 20 दिसंबर को बरेली के सर्किट हाउस में सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने आरएसएस को देश का पहला आतंकी संगठन और महात्मा गांधी का हत्यारा कहा। कैबिनेट मंत्री ने जान-बूझकर ऐसा कहते हुए आरएसएस को बदनाम कर उसके सदस्य रूपी समाज में दुर्भावना, वैमनस्यता और घृणा उत्पन्न कर समाज में तनाव पैदा किया है, जबकि आरएसएस एक प्रखर राष्ट्रवादी संगठन है, जो कि सामाजिक सुधार और समृद्धता के लिए जाना जाता है। ऐसे में आजम खान के वक्तव्य से उसकी भावनाएं आहत हुई हैं।

रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लिए जाने की भी चेतावनी दी गई है। इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने थाना परिसर में ही ‘आजम खान मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए उन्हें सांप्रदायिक हिंसा का आरोपी बताया।

‘कार्यक्रम देखें या तहरीर’

नगर विकास मंत्री आजम खान के खिलाफ दी गई तहरीर पर अफसरों ने चुप्पी साध ली है। एसएसपी एचएन सिंह ने आजम खान के खिलाफ दी गई तहरीर की बाबत कहा कि देते रहें तहरीर। अब हम पहले कार्यक्रम देखें कि तहरीर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed