फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam khan blamed bjp for creating instability

मीडिया और भाजपाई कर रहे यूपी में साजिश: आजम

Fri, 06 Jun 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 06 Jun 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
azam khan blamed bjp for creating instability

पूर्व गृह सचिव एवं भाजपा सांसद आरके सिंह की ओर से की गई यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग पर सूबे के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद की मांग से यह फिर साबित हो गया है कि अफसरशाही किस तरह अब तक भाजपा और आरएसएस के एजेंडे पर काम करती रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी में अस्थिरता का माहौल पैदा करना चाहती है।

'यूपी में राष्ट्रपति शासन की मांग गलत'

azam khan blamed bjp for creating instability

आजम खान ने गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग गलत है। यह बात उन्होंने तब क्यों नहीं उठाई थी जब बिहार, असम समेत कई अन्य प्रदेशों के हालत खराब थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी में अस्थिरता का माहौल पैदा करना चाहती है। यूपी की कानून व्यवस्था का जिस तरह प्रचार प्रसार किया जा रहा है, वह गलत है। इसके लिए भाजपा मीडिया से मिलकर साजिश रच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed