फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam khan attack on narendra modi says why not include a single city of uttar pradesh in smart city

स्मार्ट सिटी के लिए यूपी का कोई शहर काबिल नहीं?

Fri, 29 Jan 2016 09:11 AM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
azam khan attack on narendra modi says why not include a single city of uttar pradesh in smart city

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि क्या देश के 20 स्मार्ट शहरों में यूपी का एक भी शहर शामिल होने के काबिल नहीं है? केंद्र सरकार ने जान बूझकर यूपी की उपेक्षा की है। ये पक्षपात है।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी यूपी से चुनाव जीतकर देश का बादशाह बने बैठे हैं और यूपी की उपेक्षा कर रहे हैं। यूपी के लोग भी आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान इसका जवाब देंगे।
विज्ञापन


20 स्मार्ट सिटी की सूची से यूपी-बिहार के शहरों का नाम गायब होने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि भाजपा को बिहार में अपनी स्थिति का पता चल गया है। भाजपा को ये भी एहसास हो चुका है कि यूपी में बिहार से भी बदतर स्थिति होने वाली है। इसलिए 20 स्मार्ट सिटी की सूची से यूपी-बिहार के शहरों का नाम गायब कर दिया गया है। आजम खां ने कहा कि वैसे हम केंद्र सरकार के रहमोकरम पर नहीं है। पूरा यूपी स्मार्ट है। रामपुर तो सुपर स्मार्ट सिटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वो रामपुर को ही शामिल करा लेते'

azam khan attack on narendra modi says why not include a single city of uttar pradesh in smart city

स्मार्ट सिटी योजना में प्रदेश सरकार की ओर से सहयोग नहीं दिए जाने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि अब क्या सहयोग करें? जब-जब मीटिंग बुलाते हैं हमारे अधिकारी मोटी-मोटी फाइलें लेकर जाते हैं। मैं ही इस महकमे का वजीर हूं, केंद्र सरकार बताए किसी तरह से सहयोग करूं।

उन्होंने कहा कि ये पूरे यूपी की उपेक्षा है। यहां के 14 शहरों में से कम से कम एक तो 20 की सूची में शामिल कर लेते हैं। मुख्तार अब्बास नकवी बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, वो रामपुर को ही शामिल करा लेते।

स्मार्ट सिटी की 20 की सूची से यूपी के शहरों के नाम गायब होने के सवाल पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चयन के लिए कुछ मानदंड निर्धारित किए गए थे। उन मानदंडों के आधार पर ही पहले चरण में 20 शहरों का चयन किया गया है। अन्य शहरों का चयन दूसरे चरण में किया जाएगा। चयन में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। किसी प्रदेश के शहरों का उपेक्षा करने की बात गलत है। यूपी की सपा सरकार तो इस योजना में सहयोग नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed