फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aviation ministry review robert vadra security

मोदी सरकार में नहीं मिलेगी रॉबर्ट वाड्रा को सुरक्षा में छूट

Fri, 30 May 2014 07:47 AM IST
Updated Fri, 30 May 2014 07:47 AM IST
विज्ञापन
Aviation ministry review robert vadra security

नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को दी गई सुरक्षा जांच छूट की समीक्षा का मामला गृह मंत्रालय के पाले में डाल दिया है।

विज्ञापन


वाड्रा को हवाई अड्डे पर सुरक्षा की जांच से गुजरने से मिली छूट पर पूछे गए सवाल के जवाब में राजू ने कहा कि सुरक्षा की समीक्षा गृह मंत्रालय करता है।

हालांकि राजू ने यह कहकर वाड्रा को मिली छूट पर सवाल उठा दिया कि सुरक्षा पड़ताल की प्रक्रिया से हरेक नागरिक को गुजरना चाहिए।

पहले हवाई अड्डे पर म‌िलती थी सुरक्षा

Aviation ministry review robert vadra security

गौरतलब है कि वाड्रा को हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच से छूट दी गई है। लेकिन उन्हें यह छूट तभी होती है जब वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ यात्रा कर रहे होते हैं। प्रियंका को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का सुरक्षा घेरा मिला हुआ है।

जबकि वाड्रा के साथ एनएसजी और दिल्ली पुलिस के कमांडो होते हैं। लेकिन जब वाड्रा अपनी पत्नी के साथ होते हैं तो उन्हें भी एसपीजी घेरे में रखा जाता है। इन दोनों को किस स्तर की सुरक्षा देनी है इसकी समीक्षा गृह मंत्रालय समय-समय पर करता रहता है।

वाड्रा को हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच से मिलने वाली छूट पर पहले भी सवाल खड़े किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट का नाम बदलने की तैयारी

Aviation ministry review robert vadra security

हैदराबाद के राजीव गांधी हवाई अड्डे का नाम फिर बदलकर एनटी रामाराव एयरपोर्ट किया जा सकता है। हवाई अड्डे का नाम रामाराव के नाम पर करने की मांग हो रही है और मोदी सरकार के दो मंत्रियों ने इसका समर्थन भी किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि वह उस बैठक में मौजूद थे, जब हवाई अड्डे का नाम एनटी रामाराव एयरपोर्ट रखा गया था। लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। कुछ लोग चाहते हैं कि इसका नाम फिर एनटी रामाराव एयरपोर्ट कर दिया जाए।

हालांकि इस वक्त यह बेहद जरूरी नहीं है। इस पर बाद में फैसला किया जा सकता है। तेलुगुदेशम पार्टी का नाम लिए बगैर नायडू ने कहा कि एक पार्टी ने अपनी सालाना बैठक में इसकी इच्छा जताई है।

नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो हम एयरपोर्ट का नाम बदल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed