फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   autonomous colleges will grant degrees

अब 441 कॉलेज भी जारी कर सकेंगे डिग्री

Tue, 08 Oct 2013 02:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Oct 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
autonomous colleges will grant degrees

अब तक केवल विश्वविद्यालयों को ही डिग्री देने का अधिकार प्राप्त है लेकिन अब कुछ कॉलेज भी डिग्री जारी कर सकेंगे।

विज्ञापन


मानव संसाधन मंत्रालय ने 441 स्वायत्त कॉलेजों को डिग्री देने का अधिकार देने का फैसला किया है। इसके लिए कॉलेजों को विश्वविद्यालय में परिवर्तित किया जाएगा।

विश्वविद्यालयों पर बढ़ते बोझ और कॉलेजों को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए यूजीसी कानून में संशोधन किया जाएगा।

12वीं योजना के अंत में इन 441 कॉलेजों में से 45 को विश्वविद्यालय में परिवर्तित कर डिग्री जारी करने का अधिकार देने की योजना है। यह फैसला यूजीसी और मानव संसाधन मंत्रालय के साथ चयनित स्वायत्त कॉलेजों की सोमवार को हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों पर ज्यादा बोझ
मंत्रालय के अनुसार विश्वविद्यालयों पर संबद्घ कॉलेजों का भार कम कर यहां शोध और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय जरूरी समझा गया है। अत्यधिक कॉलेजों के संबद्घ होने और उनसे जुड़े काम के चलते विवि में अधिकतर समय रोजाना के प्रशासनिक कार्यों में ही चला जाता है। इससे शोध और अनुसंधान के लिए बहुत कम समय बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि जो कॉलेज शोध संबंधी कार्यों में सक्षम हैं, नियमों के चलते उनके भी हाथ बंध जाते हैं।

शिक्षा सचिव अशोक ठाकुर के मुताबिक इस नई व्यवस्था से कॉलेजों को भी संबद्घता के चलते सीमित भूमिका से बाहर निकलने में मदद दिला सकती है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद से (नेक) 'ए' ग्रेड प्राप्त कॉलेजों को डीम्ड विश्वविद्यालय में परिवर्तित कर ऐसा किया जा सकता है।


दो महीनों में इस संबंध में सिफारिशों को अंतिम रूप दिया जाएगा। जो कॉलेजों परिवर्तित होने के इच्छुक हैं उन्हें 55 करोड़ रुपए भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं। 12वीं योजना में इसके लिए 2,475 करोड़ रुपए रखे गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed