थप्पड़ मारने वाले नेता जी ने ड्राइवर साथ खिंचवाई सेल्फी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रविड मुनेत्र कझगम (डीएमके) के नेता एमके स्टालिन ने अपनी कोयंबटूर यात्रा के दौरान जिस ऑटोड्राइवर को सेल्फी लेने की कोशिश करते हुए थप्पड़ मारा था आखिरकार उसे सेल्फी लेने का मौका मिल गया।
ऑटोड्राइवर दिलीप कुमार डीएमके का लंबे समय से कार्यकर्ता रहा है, जिसे स्टालिन की ओर से मिलने का समय मिला, जिस दौरान उसने सेल्फी क्लिक की।
निलगिर जिले में गुदलौर के रहने वाले दिलीप ने बताया कि वो कोयंबटूर गया और उसने स्टालिन के साथ 4 सेल्फी क्लिक की।
मेरी गलती थी
दिलीप ने कहा कि उसने उस घटना को बहुत गंभीरता से नहीं लिया लेकिन मीडिया
में आई रिपोर्ट्स की वजह से उसे और पार्टी को शर्मिंदा होना पड़ा।
उसने कहा
कि इस घटना का फायदा विपक्ष उठा सकता था इसलिए उसने पार्टी के जिला सचिव
से बात कर के स्टालिन से मिलने का समय मांगा। दिलीप के मुताबिक रैली के
दौरान सेल्फी लेने की जल्दीबाजी में वो स्टालिन के पैरों पर चढ़ गया था जो उसने गलती से किया था।
बताते चलें बीते दिनों डीएमके नेता स्टालिन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो एक ऑटो ड्राइवर को थप्प्ड़ मारते दिख रहे थे क्योंकि वो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था।