फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   australian pm returns stolen idols modi

मोदी मैजिकः ऑस्ट्रेलिया ने लौटाईं सदियों पुरानी मूर्तियां

Sat, 06 Sep 2014 03:20 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
australian pm returns stolen idols modi

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदू देवताओं की दो प्राचीन मूर्तियां सौंपी हैं जिन्हें कथित तौर पर तमिलनाडु के मंदिरों से चुराया गया था।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के कला संग्रहालय ने उन चुराई हुई मूर्तियों को ख़रीद लिया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से इन मूर्तियों को वापस करने का अनुरोध किया था।

मोदी के साथ बैठक के दौरान एबट ने इन मूर्तियों को लौटाया जिनमें से एक मूर्ति नटराज शिव की है जो 11वीं-12वीं सदी के चोल वंश से जुड़ी हुई है। दूसरी मूर्ति 10वीं सदी में बनी अर्धनारीश्वर की मूर्ति है जिसमें शिव को आधे नारी के रूप में दिखाया गया है।
विज्ञापन


कांसे की बनी नटराज की मूर्ति को ऑस्ट्रेलिया के कला संग्रहालय ने फ़रवरी 2008 में 51 लाख डॉलर में प्राचीन कलाकृतियां बेचने वाले सुभाष कपूर से ख़रीदा था जो उस वक़्त न्यूयॉर्क में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुई थी मूर्तियों की तस्करी

australian pm returns stolen idols modi

अर्धनारीश्वर की मूर्ति न्यू साउथ वेल्स के कला संग्रहालय ने 2004 में क़रीब 280,979 डॉलर में ख़रीदी थी।

वर्ष 2012 में न्यूयॉर्क में "आर्ट ऑफ दि पास्ट" गैलरी के मालिक कपूर को जर्मनी में गिरफ़्तार किया गया था और बाद में भारत में उनका प्रत्यर्पण कर दिया गया था।

उन पर तमिलनाडु की चोल वंश से जुड़ी प्राचीन देवी-देवताओं की मूर्तियों की तस्करी और फर्ज़ीवाड़े का आरोप था।

फ़िलहाल तमिलनाडु में इस मामले पर अदालती सुनवाई जारी है और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी जांच में सहयोग दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed