फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   australian ladies concerns over rape incidents in india

'भारत में बलात्कार, डरी हैं ऑस्ट्रेलियाई महिलाएं'

Sat, 13 Jul 2013 12:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Jul 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
australian ladies concerns over rape incidents in india

देश में बढ़ रहीं बलात्कार की घटनाओं से केवल यहां की महिलाएं परेशान नहीं

विज्ञापन
हैं। बल्कि बलात्कार के मामलों में हुआ भारी इजाफा दूसरे देशों की महिलाओं को भी डराने लगा है।

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पैट्रिक सकलिंग के मुताबिक भारत में बलात्कार संबंधी घटनाओं की मीडिया कवरेज ने उन ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं में चिंता पैदा कर दी हैं, जो यहां आने की योजना बना रही थीं।

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि इन घटनाओं के बाद भारत की यात्रा पर आने वाले ऑस्ट्रेलियाई लोगों की तादाद में कमी आई है, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


सकलिंग ने संवाददाताओं से कहा कि आम तौर पर ऑस्ट्रेलियाई, भारत को काफी दिलचस्प मानते हैं, लेकिन कई बार यहां का दौरा करना चुनौतीपूर्ण मालूम देता है।

पिछले साल 1,83,000 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने भारत की यात्रा की, जबकि यहां से वहां 1,52,000 भारतीय गए। पिछले साल दिसंबर में हुई युवती के साथ वहशियाना हरकत ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में युवती ने चलती बस में बलात्कार किया गया था। इसके बाद युवती और उसके दोस्त को सड़क पर मरने के लिए फेंक दिया गया था। उसे इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

देश में विदेशी नागरिकों से भी बलात्कार के मामले सामने आए हैं, जिससे यह चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed