फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   auction of girls in isis

खुलेआम लगती है लड़कियों की बोली, ये है IS की प्राइस लिस्ट

Thu, 06 Aug 2015 12:26 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
auction of girls in isis

इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक और क्रूर चेहरा सामने आया है। संयुक्त राष्ट्र की एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया कि आईएस बंधक बनाई गई महिलाओं एवं लड़कियों की खुलेआम बोली लगवाता है।

विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा प्राइस लिस्ट भी जारी कर रखी है। संयुक्त राष्ट्र की अधिकारी जैनब बंगुरा ने बताया कि अप्रैल में इराक की यात्रा के दौरान उन्हें आईएस के पर्चे की एक प्रति मिली, जिसमें आतंकी संगठन की ओर से बंधक महिलाओं के दाम लिखे गए थे और बोली लगाने वालों में उसके लड़ाकों और मध्य पूर्व के अमीर शामिल थे।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की विशेष राजदूत बंगुरा ने बताया कि पर्चे के प्रमाणिकता की पुष्टि की जा चुकी है। इस पर्चे के आधार पर लेनदेन भी किया जा चुका है।

उम्र के हिसाब से लगती है कीमत

auction of girls in isis

न्यूयॉर्क में साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि एक लड़की को पांच या छह अलग-अलग व्यक्ति खरीदकर ले जा सकते हैं। कभी कभार तो ये लड़ाके हजारों डॉलर की फिरौती लेकर लड़कियों को उनके परिवार को वापस बेच देते हैं। इतना ही नहीं, बोली लगाने का पहला अधिकार आईएस के लड़ाकों का होता है। इसके बाद बाहर के रईस बोली लगाते हैं।

बंगुरा ने बताया कि आईएस के लड़ाकों के लिए नौ साल की उम्र के बच्चे और बच्चियों की कीमत करीब 165 डॉलर (10 हजार 521 रुपये) है। इसके अलावा किशोरियों की कीमत करीब 124 डॉलर (आठ हजार रुपये) रखी गई है। यह कीमत 20 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं की अपेक्षा कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed