{"_id":"1b2d567a-0887-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"auction-of-all-natural-resources-not-essential-says-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी प्राकृतिक संसाधनों की नीलामी जरूरी नहीं: SC","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सभी प्राकृतिक संसाधनों की नीलामी जरूरी नहीं: SC
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Sep 2012 03:08 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि सभी प्राकृतिक संसाधनों की नीलामी जरूरी नहीं है। पांच जजों की पीठ ने सरकार को राय दी कि यह सरकार के विवेक पर निर्भर करता है कि वह प्राकृतिक संसाधनों को नीलामी के जरिए बेचना चाहती है अथवा अन्य विकल्प के जरिए।
पीठ ने कहा कि सरकार को सबसे पहले यह देखना चाहिए जनहित के लिए क्या विकल्प हो सकते हैं? हालांकि नीलामी से सरकारी खजाना बढ़ सकता है, पर जनहित की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। किसी संसाधन को देने अथवा बेचने का क्या विकल्प होगा यह सरकार को तय करना है। यदि इन विकल्पों में नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो अदालत इसमें दखल देगी।