फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   auction for rahul bose ngo foundation

जाकिर हुसैन का तबला, अमजद का सरोद नीलाम

Mon, 24 Feb 2014 07:55 AM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
auction for rahul bose ngo foundation

मुंबई में जाने माने सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खां ने चैरिटी के लिए अपना सरोद दान में दिया है। खां के अलावा देश की अन्य 15 प्रसिद्ध हस्तियों ने भी अपनी कला की अनुपम वस्तुओं को नीलामी के तहत दान में दिया।

विज्ञापन


अभिनेता राहुल बोस और उनके एनजीओ ‘फाउंडेशन’ ने शनिवार रात जिन 16 अनुपम वस्तुओं की नीलामी की उनमें खां का सरोद शामिल है। सरोद की नीलामी 16 लाख रुपये में हुई।
विज्ञापन


खां ने इस सरोद का उपयोग 1990 से 2013 के बीच किया। सभी वस्तुओं की नीलामी से मिले 1.74 करोड़ रुपये का उपयोग चैरिटी में किया जाएगा।

दान दाताओं में कई हस्तियां शामिल

auction for rahul bose ngo foundation

अमजद अली खां के अलावा जावेद अख्तर, शबाना आजमी, अभिनव बिंद्रा, चार्ल्स कोरिया, अमित्व घोष, आर के लक्ष्मण और रघु राय आदि प्रसिद्ध हस्तियां नीलामी के दान दाताओं में शामिल हैं।

स्टार रेड होटल में हुए नीलामी समारोह में मुंबई के कुछ प्रसिद्ध लोग भी शामिल थे। प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर के लक्षमण ने समारोह में पत्नी के साथ अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।

सरोद वादक खां अपनी पत्नी और बेटे अमान के साथ आए। खां ने कहा कि वह सामाजिक कार्यों में योगदान देकर खुश हैं। मलिका आडवाणी ने नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई।

जावेद अख्तर ने भी लगाई बोली

auction for rahul bose ngo foundation

वहीं राहुल बोस ने हर वस्तुओं की नीलामी के दौरान उनसे संबंधित यादगार लम्हों को बेहतरीन शब्दों के साथ उपस्थित हस्तियों के समक्ष रखा।

समारोह में रोचक क्षण उस समय आया जब गीतकार जावेद अख्तर ने लक्ष्मण की प्रसिद्ध कृति हैंड ड्रॉन ओरिजिनल्स- ‘सिक्स डिकेड्स ऑफ द कामन मैन’ के लिए बोली लगाई और वह इसे पाने में सफल भी हुए। नीलामी में जावेद अख्तर की हस्त लिखित कविताएं, 1973 में बेस्ट एक्टिंग के लिए जीता गया शबाना आजमी का स्वर्ण पदक, अभिनव बिंद्रा का बीजिंग ओलंपिक का स्वर्ण पदक, जाकिर हुसैन का तबला सहित अन्य वस्तुएं शामिल रहीं।

राहुल बोस ने कहा कि जिन हस्तियों ने अपनी वस्तुएं दान में दी उनकी बौद्धिकता और उदारता ही ‘भारत की सोच’ को प्रदर्शित करती है। उल्लेखनीय है कि ‘भारत की सोच’ नीलामी समारोह का शीर्षक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed