{"_id":"08d05188e20434ff94b28553a738c958","slug":"atul-maheshwari-setu-meerut-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अतुल माहेश्वरी के नाम पर पुल की घोषणा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मेरठ: अतुल माहेश्वरी के नाम पर पुल की घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मेरठ में दिल्ली रोड स्थित मेवला क्रॉसिंग पर बने फ्लाईओवर का नाम ‘अमर उजाला’ के नवोन्मेषक स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी के नाम पर रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरठ के नागरिक लंबे समय से इस फ्लाईओवर का नामकरण अतुल जी की स्मृति में किए जाने का आग्रह कर रहे थे।
श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने बताया कि मेरठवासियों के आग्रह को पूरा करने से लोगों में खुशी है।
उन्होंने कहा कि अतुल जी ने पत्रकारिता के उच्च मानदंड स्थापित किए। उन्होंने लगभग दो दशक तक मेरठ के विकास और सामाजिक सरोकारों को निभाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन