{"_id":"c1b1a7785722626d65e86c521432f09f","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-dates-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चरणों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तीन चरणों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Oct 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हुआ। छात्रवृत्ति की परीक्षाएं तीन चरणों में होंगी। पंजीकरण फॉर्म भरने वाले पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र भेजे जा रहे हैं, जो उनके दिए गए पतों पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति परीक्षा के तय कार्यक्रम के अनुसार 19 अक्टूबर को कानपुर नगर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, जालौन और हमीरपुर में परीक्षा होगी। दो नवंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब तथा चंडीगढ़ में परीक्षा होना निर्धारित हुआ है।
विज्ञापन
दो नवंबर को ही बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली तथा मेरठ में पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। तीसरे और अंतिम चरण में नौ नवंबर को उत्तर प्रदेश के बाकी जिलों तथा एनसीआर में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए एक लाख 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से करीब 95 हजार फॉर्म स्वीकार किए गए हैं। अधूरे भरे गए तथा जरूरी दस्तावेज के बिना भेजे गए फॉर्म निरस्त कर दिए गए हैं।
बहुविकल्पीय होंगे प्रश्न
छात्रवृत्ति परीक्षा में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, गणित तथा भाषा ज्ञान संबंधी प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र दो खंडों में होगा। पहले खंड में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न एक नंबर का होगा। दूसरे खंड में दिए गए दो विषयों में से किसी एक पर 150 शब्दों में टिप्पणी लिखनी होगी। परीक्षा 75 मिनट की होगी। गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग नहीं है।