फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   atul maheshwari award

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति अवार्ड, स्मृति ने दिया सम्मान

Thu, 11 Feb 2016 12:40 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
atul maheshwari award

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2015 योजना के लिए चुने गए 38 विद्यार्थियों को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को मंत्रालय में बुलाकर सम्मानित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ‘आपका लक्ष्य सिर्फ पैसा कमाने का जरिया न बने।

विज्ञापन


आपके लक्ष्य से समाज सेवा और देश की प्रगति में योगदान होना चाहिए।’ इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बच्चों को अपना शुभकामना संदेश भेजा। प्रधानमंत्री ने समाज के कमजोर तबके के मेधावी छात्रों को अमर उजाला की ओर से छात्रवृत्ति देने की इस पहल की तारीफ की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के संदेश और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के हाथों सम्मानित होकर छह राज्यों के इन 38 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के चेहरे पर निराली चमक थी।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के इन विजेताओं और उनके अभिभावकों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास था। इस अवसर पर गोरखपुर के दो नेत्रहीन विद्यार्थियों को विशिष्ट सम्मान के तहत छात्रवृत्ति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

38 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

atul maheshwari award

केंद्रीय मंत्री ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह छात्रवृत्ति आपको मेरिट के आधार पर मिल रही है। यह निश्चित रूप से आपकी मेहनत का फल है। आगे भी आप इसी तरह सफलता के नए आयाम छूएं और अपने-अपने सपनों को साकार करें। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने इन विद्यार्थियों से खुलकर अनौपचारिक बातचीत की।

सम्मान समारोह से पहले छह राज्यों से आए इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ दिल्ली के कई दर्शनीय स्थल भी देखे। इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति से दिल्ली दर्शन की शुरुआत करते हुए यह टीम राष्ट्रपति भवन और संसद भवन देखने के बाद लाल किले के इतिहास से रू-ब-रू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed