{"_id":"8be13b7ca739897c2fcfbf70b2549e8c","slug":"attorney-general-vahanvati-died-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व अटॉर्नी जनरल जीई वाहनवती का निधन ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व अटॉर्नी जनरल जीई वाहनवती का निधन
एजेंसी/मुंबई
Updated Tue, 02 Sep 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
देश के पूर्व अटॉनी जनरल गुलाम ई वाहनवती का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह इस शीर्ष कानूनी पद पर पहुंचने वाले पहले देश के पहले मुस्लिम थे। उनके परिवार में पत्नी और पुत्र हैं।
विज्ञापन
वाहनवती जून 2009 में तत्कालीन यूपीए सरकार की ओर से तीन साल के लिए देश के 13वें अटॉर्नी जनरल नियुक्ति किए गए थे। 2012 में उनके कार्यकाल को दो वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद वाहनवती ने इस साल 27 मई को इस्तीफा दे दिया था।
अटॉनी जनरल नियुक्त होने से पहले वाहनवती ने 20 जून 2004 से लेकर सात जून 2009 तक देश के सॉलिसिटर जनरल का पद संभाला। वह महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल भी रहे।
विज्ञापन
1949 को जन्मे वाहनवती ने सेंट जेवियर कॉलेज से स्नातक के बाद सात मई अपनी कानून की डिग्री मुंबई में गवर्नमेंट लॉ कालेज से हासिल की।
वाहनवती कुछ समय से फेफड़े के संक्रमण से जूझ रहे थे और उन्हें शहर के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था।