फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   attendence of sonia and rahul is less than 50% in loksabha

आडवाणी, राजनाथ सिंह से बहुत पीछे हैं सोनिया, राहुल गांधी

Mon, 05 Aug 2013 02:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
attendence of sonia and rahul is less than 50% in loksabha

अक्सर तो लोकसभा हंगामे के कारण ठप ही रहती है लेकिन जो बैठकें होती हैं उनमें भी बड़ी हस्तियां गायब रहती हैं। इन बड़ी हस्तियों में राहुल और सोनिया गांधी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


लोकसभा की जितनी बैठकें हुई हैं उनमें इन दोनों की महज 50 प्रतिशत उपस्थिति भी नहीं रही है।

लोकसभा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी की लोकसभा सत्र में 48 प्रतिशत उपस्थिति रही है और राहुल गांधी इससे भी कम केवल 43 प्रतिशत ही लोकसभा में उपस्थित रहे हैं। वह 314 में से 125 बार ही लोकसभा की बैठकों में गए।
विज्ञापन


लोकसभा के 545 सदस्यों में से वर्तमान 92 सदस्य लोकसभ सत्र के दौरान 50 प्रतिशत से भी कम उपस्थित रहे हैं।

विपक्ष की स्थिति कांग्रेस से बेहतर
विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की कांग्रेस के मुकाबले उपस्थिति थोड़ी बेहतर रही है। लोकसभा सत्र के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की 82 और राजनाथ सिंह की 80 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं कई प्रमुख नेताओं का रिकॉर्ड भी सोनिया गांधी से बेहतर रहा है। इनमें जनता दल यूनाइटेड के शरद यादव की उपस्थिति 83 प्रतिशित, समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह की 86, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव की 79 और सीपीएम के बासुदेव आचार्य की 90 प्रतिशत उपस्थिति रही है।

साल 2009 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मई से शुरू लोकसभा सत्र से 29 सदस्यों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से भी कम रही है।

कम उपस्थिति क्लब में और भी
लोकसभा में कम उपस्थिति के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का और भी कई बड़े नेता साथ दे रहे हैं।

इनमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, शिबू सोरेन व बाबूलाल मरांडी, वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगनमोहन रेड्डी, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, पूर्व सपा सदस्य जयाप्रदा और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्घू भी इस सूची में शामिल हैं।

कुछ सदस्यों को लोकसभा सत्र में उपस्थिति दर्ज कराने से छूट होती है। इनमें केंद्रीय मंत्री परिषद, विपक्ष की नेता, उपसभापति और कम अवधि के लोकसभा सदस्य शामिल हैं।


अन्य युवा नेताओं से भी पीछे राहुल
राहुल गांधी के लोकसभा में उपस्थिति को लेकर अपनी और अन्य पार्टियों के युवा नेताओं से भी बुरे हालात हैं।
भाजपा के वरुण गांधी 65 प्रतिशत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले 87, अकाली दल की हरसिमरत कौर 78 और बीजेदी की के कैलाश देव की 73 फीसदी उपस्थिति रही है।

कांग्रेस की ज्योति मिर्धा (96 प्रतिशत उपस्थिति), मीनाक्षी नटराजन (86 प्रतिशत) और दिपेंदर हुड्डा (83 प्रतिशत) से भी राहुल गांधी पीछे हैं।

लोकसभा के 120 सांसद 92 प्रतिशत या उससे ज्यादा बार सत्र में उपस्थिति रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed