श्रीसंत पर जेल में चाकू से हुआ था जानलेवा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयालम गायक मधु बालकृष्णनन ने खुलासा किया है कि क्रिकेटर एस श्रीसंत पर जेल में चाकू से हमला हुआ था। मधु बालकृष्णनन के मुताबिक श्रीसंत पर हमला उनकी जान लेने की नियत से किया गया था।
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में मैच फिक्सिंग में फंसने के श्रीसंथ जेल में बंद थे। मलयालम टेलीविजन चैनल से बातचीत में बालाकृष्णनन ने कहा कि श्रीसंत जिस समय जेल में टहल रहे थे।
उसी समय उन पर जेल में हत्या के आरोपी एक गुंडे ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में श्रीसंत के हाथ में चोट आई थी। बाद में जेल के अधिकारी आरोपी को पकड़कर ले गए थे।
जेल का अनुभव रहा खराब
बालाकृष्णनन ने श्रीसंत की बड़ी बहन से शादी की है। उन्होंने बताया कि श्रीसंत का जेल का अनुभव बहुत ही खराब रहा है। अभी भी वो सदमे से बाहर नहीं आ पाया है।
बालाकृष्णनन ने बताया कि श्रीसंत और उनके परिवार ने इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। श्रीसंत ने इस बात का खुलासा जेल से वापस आने के बाद अपने परिवार के सदस्यों के सामने किया था। बालाकृष्णनन ने आरोप लगाया कि भारतीय टीम के कई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में शामिल थे। पर उनके नाम नहीं सामने आए।
आईपीएल में कुछ संदेह होने के बाद मैच फिक्सिंग मामले में श्रीसंत को गिरफ्तार किया गया था। आईपीएल में एस. श्रीसंथ राजस्थान रॉयल्स टीम से खेलता था। इस मामले पर जब श्रीसंत की राय जानने की कोशिश की गई तो वह बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।