फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   attemp to suicide with whole family

तहसील परिसर में सपरिवार आत्मदाह की कोशिश

Wed, 02 Mar 2016 06:05 AM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 06:05 AM IST
विज्ञापन
attemp to suicide with whole family

मंगलवार को नवागत डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पता चला कि तहसील परिसर में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार के साथ मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने उनके हाथ से केरोसिन का गैलेन छीनकर उन्हें ऐसा करने से रोका।

विज्ञापन


पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव के रहने वाले रामानंद पत्नी भिखना देवी, पुत्रियों जागृति और रेखा के साथ तहसील दिवस में जमीन संबधी प्रार्थना पत्र लेकर आया था।
विज्ञापन


रामानंद के अनुसार पेराड़ गांव निवासी राजवंश को उसने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बैनामा किया था, मगर राजवंश ने धोखे से उसकी सारी जमीन अपनी पुत्रवधू के नाम बैनामा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसकी पूरी जमीन पर कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी होने पर वह लगातार अधिकारियों से मिलकर उन्हें अपनी फरियाद सुनाता रहा, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गेट के सामने दिया था धरना

attemp to suicide with whole family

इससे क्षुब्ध होकर उसने मंगलवार को पत्नी और पुत्रियों के साथ हर्रैया तहसील गेट के सामने बैठकर धरना शुरू किया।  इसके बावजूद उसकी ओर जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तो क्षुब्ध होकर परिवार के साथ आत्मदाह करने का निर्णय लिया।

केरोसिन डालकर परिवार के सदस्यों के साथ आत्मदाह करने की कोशिश में वह सफल हो पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसके हाथ से केरोसिन का गैलेन छीन लिया। इस बात की जानकारी तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम और अन्य उच्चाधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया।

डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की बात सुनी और मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर बेलसड़ गांव में भेजा। टीम ने वहां पहुंचकर पीड़ित परिवार को उनकी जमीन पर कब्जा दिलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed