फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   attack on up police in kaushambi.

यूपी: दरोगा को पीटकर किया लहूलुहान, बवाल

Sun, 29 Mar 2015 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sun, 29 Mar 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
attack on up police in kaushambi.

विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र की नवमी पर एक कथित साधु को अग्निस्नान से रोकने पर यूपी में कौशांबी के जजौली गांव में जमकर बवाल हुआ। समर्थकों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। आक्रोशित लोगों ने एक दरोगा को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसकी सर्विस रिवाल्वर छीन ली। अन्य पुलिसकर्मी जान बचाकर भाग निकले।

बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स, पीएसी के जवान लेकर एसपी गांव पहुंचे। दरोगा की हालत गंभीर देख एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस साधु समेत 25 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर ली।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के जजौली गांव में बाबा दामोदर दास और ठाकुरदास की समाधिस्थल है। पीपल के पेड़ के नीचे बनी समाधिस्थल पर गांव का कथित साधु रामबाबू सरोज वासंतिक नवरात्र के पहले दिन से पूजा पाठ में जुटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम पर साधु समर्थकों का हमला

attack on up police in kaushambi.

ग्राम प्रधान जंग बहादुर समेत गांव के अन्य लोग बताते हैं कि दो दिन पहले उसने ऐलान किया था कि उसे माता शारदा का आशीर्वाद मिल गया है। नवमी के दिन वह हवनकुंड में बैठकर पंचाग्नि (अग्निस्नान) करेगा।

लोग बताते हैं कि दो दिन से उसके स्थानीय समर्थक इसका गांव में घूम-घूमकर प्रचार भी कर रहे थे। तब किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब नवमी यानी शनिवार सुबह साधू ने करीब 5 क्विंटल लकड़ी से अग्निकुंड तैयार कराना शुरू किया। तब इसे लेकर सनसनी फैल गई।

जजौली ही नहीं आसपास के गांवों के लोग भी जुटने लगे। तभी किसी ने पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कोतवाली से दरोगा नयन सिंह, मोहम्मद यासीन, सिपाही सुभाष चंद्र और दुर्गेश के साथ गांव पहुंचे। साधु को अग्नि स्नान करने से रोकने लगे। इस पर साधू के सैकड़ों समर्थक पुलिसवालों से भिड़ गए। पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दरोगा नयन सिंह को पकड़कर बेरहमी से पीटने लगे। यह देख साथ रहे दरोगा और अन्य सिपाही जान बचाकर भाग निकले।

दस उपद्रवी हिरासत में

attack on up police in kaushambi.

दरोगा को लहूलुहान करने के बाद हमलावरों ने उनकी सर्विस रिवाल्वर भी छीन ली। चीख-पुकार पर गांववालों के आने पर दरोगा की जान बची। पुलिस टीम पर हमले की खबर लगते ही एसपी, सीओ कई थानों की फोर्स, पीएसी लेकर गांव पहुंचे। हालांकि तब तक साधु समेत सभी हमलावर भाग निकले थे।

हमले में जख्मी दरोगा को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। एसपी रतनकांत ने बताया कि कथित साधु समेत 25 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 10 उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया गया है।

गोताखोर तालाब में घंटों खोजते रहे रिवाल्वर
कोतवाली क्षेत्र के जजौली गांव में शनिवार को बवाल के बाद दरोगा की सर्विस रिवाल्वर को खोजने के लिए तालाब, कुएं, खेत और झुरमुटों में दिनभर पुलिसवाले भटकते रहे। तालाब में गोताखोर को भी उतारा गया। लेकिन  दिनभर की कवायद के बाद भी पुलिसकर्मी और गोताखोर दरोगा की रिवाल्वर खोज नहीं पाए हैं। एसपी ने बताया कि दरोगा की रिवाल्वर किसने छीनी है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed