फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Attack on the statue of Mahatma Gandhi in South Africa.

दक्षिण अफ्रीका में गांधी की मूर्ति पर हमला

Mon, 13 Apr 2015 10:35 PM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Attack on the statue of Mahatma Gandhi in South Africa.

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में महात्मा गांधी की मूर्ति पर कुछ लोगों ने सफेद रंग के पेंट से भरी बाल्टियां फेंक कर उसे बदरंग कर दिया और फिर जातीय फब्तियां भी कसीं।

विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी नतानजो ख्वापी ने बताया, "रविवार को दोपहर कुछ लोग कार में सवार होकर आए और उन्होंने बापू की मूर्ति और वहां लगी पट्टिकाओं  पर बाल्टियों से सफेद रंग फेंका। पट्टिकाओं पर दक्षिण अफ्रीका में गांधी के इतिहास से जुड़ी जानकारियां दर्ज हैं।"
विज्ञापन


जिन लोगों ने बापू की मूर्ति पर सफेद रंग से भरी बाल्टियां फेंकी वे अपने हाथ में पट्टिकाएं लिए थे और जिन पर लिखा था, 'जातिवादी गांधी को मिटा देना चाहिए।' बदकिस्मती से यह घटना उसी दिन हुई जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील की पोशाक वाली मूर्ति को बनाया निशाना

Attack on the statue of Mahatma Gandhi in South Africa.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यह मूर्ति शहर के बीचों-बीच लगी है। प्रतिमा में महात्मा गांधी वकील के चोगे में हैं। बताया जाता है कि यह बापू की दुनिया में अकेली ऐसी मूर्ति है जिसमें वह वकील के चोगे में दिखाई देते हैं।

बापू की यह मूर्ति पब्लिक ट्रांसपोर्ट हब स्क्वॉयर में लगी है। बाद में इस स्कवायर का नाम बदल कर गांधी स्क्वॉयर रख दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि शहर में प्रवास के दौरान वकील के रूप में गांधीजी का दफ्तर यहीं था।

सुरक्षाकर्मी ख्वापी ने कहा, "गांधी की मूर्ति पर रंग फेंकने वाले अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के निशान वाली पोशाक पहने थे। मूर्ति पर रंग फेंकने वाले गुट के लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन इनमें से एक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए शख्स ने दावा किया कि उसके राजनीतिक आका उसे छुड़ा लेंगे।'

पुलिस प्रवक्ता के माखुबेला ने कहा कि पकड़े गए शख्स पर दुर्भावना के साथ संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए मुकदमा चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed