फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Attack on Rajdeep Sardesai in Madison Square - Modi in America

VIDEO: राजदीप सरदेसाई संग बदसुलूकी

Mon, 29 Sep 2014 03:20 PM IST
Updated Mon, 29 Sep 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
Attack on Rajdeep Sardesai in Madison Square - Modi in America

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू यॉर्क के मेडिसन स्क्वायर पर संबोधन से ठीक पहले एक शर्मनाक घटना ने इस पूरे कार्यक्रम पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई इस वक्त अमेरिका में हैं और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को कवर रहे हैं। रविवार को मेडिसन स्क्वायर पर मोदी के भाषण को कवर करने के लिए वह मौके पर मौजूद थे। कार्यक्रम से पहले वह लोगों की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ उत्साहित समर्थकों और राजदीप के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि राजदीप को शारीरिक हानि पहुंचाने की कोशिश भी की गई। इस दौरान उनके खिलाफ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ से हाथापाई के दौरान राजदीप का कोट भी उतर गया। इससे पहले कि बात आगे बढ़ती मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को संभालने की कोशिश की।

सूत्रों के मुताबिक जल्द ही घटना की जानकारी इवेंट के ऑर्गनाइजर विजय जॉली तक पहुंच गई। तुरंत ही विजय जॉली मौके पर पहुंचे और राजदीप सरदेसाई से घटना के लिए माफी भी मांगी।

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मचा हंगामा

Attack on Rajdeep Sardesai in Madison Square - Modi in America

राजदीप के साथ हुई यह घटना जल्द ही ट्वीटर पर वायरल हो गई। ट्वीटर पर जहां #ModiAtMadison टॉप ट्रेंड है वहीं #RajdeepSlapped दूसरे नंबर पर बना हुआ है। हालांकि #IStandWithRajdeep भी ट्वीट के टॉप ट्रेंड में बना हुआ है।

खुद राजदीप ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि मेडिसन स्‍क्वायर पर जमा हुई भीड़ की मैं प्रशंसा करता हूं। हालांकि उसमें कुछ ऐसे मूर्ख भी शामिल थे जिन्हें लगता है कि दूसरों को गालियां देकर ही अपनी स्वामिभक्ति साबित की जा सकती है।

इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने ट्वीट पर लिखा कि राजदीप पर हुआ यह हमला पहले से नियोजित था। इस घटना का मकसद मोदी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था।

हालांकि ट्वीट पर कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इस बात पर इतना शोर किया जाना ठीक नहीं है। यह एक मामूली घटना है।

वीडियो में देखिए पूरा मामला

Attack on Rajdeep Sardesai in Madison Square - Modi in America
मोदी के भाषण को लाइव कवर करने के लिए मौके पर मौजूद पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने वहां मौजूद लोगों से यह जानने की कोशिश की थी कि क्या उन्हें लगता है कि मीडिया मोदी के प्रति पक्षपात कर रहा है। इसी बात पर कुछ लोग उत्तेजित हो गए और राजदीप पर हमला करने की कोशिश की।

जल्द ही राजदीप पर हमले का वीडियो भी इंटरनेट और सोशल मीडिया साइट पर लोगों ने शेयर करना शुरू कर दिया। वीडियो के साथ ही लोगों ने इस मामले पर अपनी राय भी जाहिर की। नीचे लगे वीडियो में इस घटना को देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed