फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   attack on kumar vishwas convoy in amethi

अमेठी में विश्वास के काफिले पर हमला

Sat, 15 Mar 2014 02:27 PM IST
Updated Sat, 15 Mar 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
attack on kumar vishwas convoy in amethi

आम आदमी पार्टी के नेता और यूपी के अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आप के लोकसभा उम्मीदवार कुमार विश्वास के काफिले पर हमला हुआ है।

विज्ञापन


टीवी खबरों के मुताबिक अमेठी के जगदीशपुर में कुमार के काफिले की गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई। इसके अलावा आप के कार्यकर्ताओं की पिटाई भी की गई।

कुमार विश्वास ने इस हमले के तुरंत बाद ट्वीट कर कहा, 'यह एक सुनियोजित हमला था। हमला कांग्रेस के लोगों ने किया है। हमारे साथियों की बुरी तरह पिटाई की गई है।'

विज्ञापन

हमले के बाद केजरीवाल ने किया ट्वीट

attack on kumar vishwas convoy in amethi

कुमार विश्वास अमेठी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार है। अमेठी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट है।

कुमार विश्वास के काफिले पर हमले की खबर के बाद आप नेता मनीष सिसोदिया अमेठी के लिए रवाना हो गए हैं।

वहीं, इस घटना के बाद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'कुमार तुम एक अलग लड़ाई लड़ रहे, जनता तुम्हारे साथ है।'

केजरीवाल ने इस हमले की निंदा की है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

attack on kumar vishwas convoy in amethi

इससे पहले फरवरी में भी ऐसा ही वाकया हो चुका है। उस समय भी कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि अमेठी में 'झाड़ू चलाओ यात्रा' के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया।

कुमार विश्वास का आरोप था कि कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने हमला किया और उनको जान से मारने की धमकी दी।

उस समय यह खबरें आई थीं कि आप कार्यकर्ता नारा लगा रहे थे कि 'अभी तो शीला हारी है, अब राहुल की बारी है', जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। इसके बाद आप और कांग्रेस समर्थक भिड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed