फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Attack on germany printing press

अखबार ने छापे शार्ली एब्दो के कार्टून, हमला

Sun, 11 Jan 2015 07:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला नई दिल्ली Updated Sun, 11 Jan 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
Attack on germany printing press

पेरिस की एक व्यंगात्मक मैग्जीन शार्ली एब्दो पर हुए आतंकी हमले की जख्म अब तक भरे भी न थे कि जर्मनी की प्रिंटिंग प्रेस पर बड़ा हमला हो गया है। जानकारी के मुताबिकत उत्तरी तटीय शहर हैम्बर्ग में अखबार की इमारत में आगजनी की गई। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने बताया कि हम्बर्गर मॉर्गनपोस्ट अखबार की इमारत पर पहले खिड़की से पत्थर फेंके गए और फिर एक जलती हुई चीज फेंकी गई। इस हमले में इमारत की निचली मंजिल के दो कमरों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


जर्मनी के फ्रांसीसी पत्रिका 'शार्ली एब्डो' के विवादित कार्टूनों को फिर से प्रकाशित करने वाले अखबार पर हमला हुआ है। इस महीने में किसी मीडिया दफ्तर में होने वाला यह दूसरा बड़ा हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शार्ली एब्दो के दफ्तर में हुए बड़े हमले में संपादक समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed