फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Attack on delhi cabinate minister rakhi birla

पत्थर नहीं राखी की कार से टकराई थी कोई और चीज

Mon, 06 Jan 2014 08:19 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Jan 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
Attack on delhi cabinate minister rakhi birla

मंगोलपुरी में रविवार शाम अज्ञात लोगों ने दिल्ली सरकार की महिला एवं विकास मंत्री राखी बिड़ला की वैगन आर कार पर पत्थर मार दिया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया।

विज्ञापन


मंत्री की शिकायत मंगोलपुरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के वक्त वह एक स्वागत समारोह से लौट रही थीं।

हालांकि जांच के दौरान 10 वर्षीय बच्चे ने बताया कि पास में ही कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। वहीं से आई गेंद कार के शीशे से टकराई। पुलिस अन्य बच्चों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राखी बिड़ला रविवार शाम अपने विधानसभा क्षेत्र मंगोलपुरी के आर ब्लॉक में स्वागत समारोह में शामिल होने गई थी। उन्होंने बताया कि घर लौटते समय पत्थर टकराने से कार का सामने वाला शीशा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी और उनके पिता ने कार से बाहर निकलकर देखा लेकिन आसपास कोई नहीं दिखा। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पहले राखी के पिता हमला किए जाने की बात से इनकार करते रहे, लेकिन बाद में मंत्री ने मंगोलपुरी थाने में लिखित शिकायत में दी। उन्होंने अज्ञात शख्स पर हमला करने का आरोप लगाया।


बाहरी दिल्ली जिला के आला पुलिस अधिकारियों ने कार पर पत्थर फेंके जाने की पुष्टि की। साथ ही महिला बाल एवं विकास मंत्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed