फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   attack on church.

अब मंगलूरू के चर्च में तोड़फोड़

Thu, 26 Feb 2015 01:59 AM IST
एजेंसी/मंगलूरू
एजेंसी/मंगलूरू Updated Thu, 26 Feb 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
attack on church.

दिल्ली में चर्चों पर हमले की घटना के बाद अब कर्नाटक के मंगलूरू में एक चर्च में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने डेरालाकट्टे स्थित चर्च पर पत्थरों से हमला कर खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


मंगलूरू शहर पुलिस आयुक्त एस मुरुगन ने बताया कि मंगलवार रात या बुधवार तड़के कुछ अज्ञात हमलावरों ने डेरालाकट्टे के पास स्थित सेंट जोसेफ वाज चर्च पर 1-2 सेंटीमीटर छोटे पत्थर फेंके। इससे चर्च की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा लेकिन मदर मैरी और शिशु यीशु की प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री यूटी खदेर ने चर्च का दौरा कर जायजा लिया। मुरुगन ने कहा कि इस घटना में कुछ शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इसमें किसी गुट की संलिप्तता है या नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चों पर बढ़ रहे हमलों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि उनकी सरकार किसी भी धार्मिक समूह को नफरत फैलाने की अनुमति नहीं देगी और किसी भी तरह की धार्मिक हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। दिल्ली के चर्चों में आगजनी, तोड़फोड़ और ईसाई स्कूलों को निशाना बनाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष और ईसाई गुटों के निशाने पर थे। प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार सभी धर्मों को एक समान सम्मान देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed