{"_id":"f19ea4ee-ee27-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"attack-on-central-minister-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री चौधरी पर बंगाल में हमला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केंद्रीय मंत्री चौधरी पर बंगाल में हमला
माल्दा/एजेंसी
Updated Tue, 16 Jul 2013 08:26 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण राज्यमंत्री एएच खान चौधरी पर मंगलवार को पश्चिम बंगाल के माल्दा में कुछ लोगों ने गोलियां चलाई और बमों से हमला किया। हालांकि हमले में चौधरी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री पर हमला उस वक्त किया गया जब वह माल्दा जिले से कलियाचाक थाना क्षेत्र के जादूपुर से कार से दौरा कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने हमले की वारदात से इंकार किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चौधरी पर हमला करने वाले प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समर्थक शरारती तत्व थे।
मंत्री पर हमला उस समय किया गया जब वह पंचायत चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों का प्रचार कर वापस लौट रहे थे।
शरारती तत्वों ने मंत्री की कार पर गोलियां चलाई और बम फेंके। मंत्री के अंगरक्षक और सुरक्षाकर्मी चौधरी को सुरक्षित जगह पर ले गए।