फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   attack on bus in pakistan

पाकिस्तान में शियाओं से भरी बस पर हमला, 43 मरे

Wed, 13 May 2015 02:03 PM IST
Updated Wed, 13 May 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
attack on bus in pakistan

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में एक बस पर बंदूकधारियों की गोलीबारी में 43 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह सिप्पोर चोरनगी पर साढ़े नौ बजे के करीब हुई जब तीन मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने एक यात्री बस को निशाना बनाया।

सिंध के आईजी गुलाम हैदर जमाल ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों को बताया कि विभिन्न अस्पतालों से अब तक 43 लोगों की मौत और 13 के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन

हमलावरों ने 9 एमएम के पिस्तौल से फायरिंग की

attack on bus in pakistan

उन्होंने बताया कि हमलावरों की संख्या छह थी जिन्होंने बस को रोका और उसके अंदर घुसकर नाइन एमएम की पिस्तौल से फायरिंग की। जिस बस को हमलावरों ने निशाना बनाया, उसमें शिया समुदाय के 60 से अधिक लोग सवार थे।

इस गोलीबारी में घायल होने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को मेमन अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर है।

पुलिस के मुताबिक़ हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे। उन्होंने पहले बस के ड्राइवर को गोली मारी और फिर बस के अंदर घुसकर फायरिंग कर दी।

चालक की समझदारी से बची कई घायलों की जान

attack on bus in pakistan

बीबीसी संवाददाता के मुताबिक हमले के बाद बस घायल ड्राइवर खुद बस चलाकर पास में स्थित मेमन अस्पताल लेकर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पाकिस्तान रेंजर्स के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और क्षेत्र को घेर लिया। लेकिन हमलावर फायरिंग के बाद भाग निकले।

सरकारी टीवी चैनल पीटीवी के मुताबिक़ गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान ने घटना पर आईजी सिंध से रिपोर्ट मांगी है।

सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री कायम अली शाह ने जियो टीवी को बताया कि यह साफ तौर पर योजनाबद्ध कार्रवाई लग रही है। हमलावर रास्ते में घात लगाकर बैठे थे।

शाह ने बताया कि मृतकों के लिए पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed