फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   attack on a non vegetarian family in mumbai

नॉन वेज पकाने के विरोध में परिवार पर किया हमला

Sun, 19 Jul 2015 09:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Jul 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
attack on a non vegetarian family in mumbai

मुंबई में नॉन वेज पकाने को लेकर विवाद सामने आया है। ये अपने आप में पहला ऐसा मामला है जिसमें पड़ोसियों ने पास के ही घर में नॉनवेज बना रहे परिवार पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


ये मामला मराठी थियेटर प्रड्यूसर गोविंद चव्हाण ने दहीसर सोसाइटी के 10-15 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गोविंद का कहना है कि नॉन वेज पकाने और खाने के कारण सोसइटी के कुछ लोगों ने उन फ्लैट पर हमला किया और परिवार के सदस्यों से मार पीट भी की।
विज्ञापन


हाल ही में एक मामला सामने आया था जब एक मराठी को सिर्फ इसलिए फ्लैट नहीं दिया गया था क्योंकि वो मांसाहारी था। ये मामला अपने आप में अनोखा है।

दर्ज कराई शिकायत

attack on a non vegetarian family in mumbai

गोविंद पर हुए हमले की बात जंगल में आग की तरह फैली तो उनके आस पास नेताओं की भीड़ लग गई। शाकाहारी लोगों के हमले का शिकार हुए गोविंद के समर्थन में नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई के लिए मांग की।

विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ दंगा, गैरकानून जमावड़ा और दूसरों को नुकसान पहुंचाने संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

48 वर्षीय गोविंद ने मांग की है कि उनके मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए। पुलिस के मुताबिक चव्हाण की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।

गलत हैं आरोप?

attack on a non vegetarian family in mumbai
वहीं सोसाइटी के लोगों का इस आरोप से बिल्कुल इंकार है कि उन्होंने नॉन वेज पकाने और खाने के चलते गोविंद पर हमला किया है।

सोसाइटी के निवासी दीक्षित जैन का कहना है कि बृहस्पितवार को एक पार्टी के दौरान गोविंद के कूड़ों का ढेर, बाहर फेंका जा रहा था, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिस वजह से हम उनके घर पर जाने को मजबूर हो गए।


जब हम उनके घर गए तो गोविंद ने ही हमें गालियां दीं और हम पर हमला भी किया। वहीं गोविंद के मुताबिक उन्हें इस तरह का विरोध बीते 6 महीनों से झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन

सदमे में है पत्नी

attack on a non vegetarian family in mumbai

 मैं जहां रहता हूं वहां गुजराती और मारवाड़ी लोगों की आबादी ज्यादा है। वो चाहते हैं कि मैं अपना फ्लैट बेंच कर कहीं और शिफ्ट हो जाउं क्योंकि मैं और मेरा परिवार नॉन वेज खाता है।

बीते कई दिनों से मुझ पर कई तरह के आरोप लगाए जा चुके हैं।उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार की रात लगभग 50 लोग उनके दरवाजे पर अण्डे फेंकने लगे और उसे तोड़ कर घर वालों के साथ भी बदतमीजी की। कुछ लोगों पुलिस के सामने मेरे 12 साल के बच्चे को मारा भी।

गोविंद की पत्नी अनीता ने कहा कि ये हादसा होने के  बाद से वो पूरी रात सो नहीं पाईं हैं और न ही अगले दिन खाना बनाया। अनीता इस हमले के बाद से सदमे में हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed