फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   attack of narayan sai supporters on amar ujala agra office

अमर उजाला के आगरा कार्यालय पर नारायण साईं समर्थकों का हमला

Wed, 30 Sep 2015 01:00 PM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
attack of narayan sai supporters on amar ujala agra office

दुष्कर्म मामले में जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साईं के करीब दो दर्जन समर्थकों ने मंगलवार शाम अमर उजाला के आगरा कार्यालय पर हमला किया।

विज्ञापन


तोड़फोड़ और मारपीट कर रहे इन लोगों के खिलाफ जब कर्मचारी एकजुट हुए तो अन्य भाग निकले लेकिन दो पकड़े गए। इन्हें सिकंदरा थाने की पुलिस के हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


नारायण साईं समर्थक अमर उजाला में गत 20 सितंबर को छपी खबर पर प्रतिक्रिया जताने आए थे। बड़ी संख्या में लोगों को देख जब गार्ड ने रोका तो उनसे हाथापाई करते हुए सभी स्वागत कक्ष तक आ गए। मुख्य उप संपादक चंद्र मोहन शर्मा ने फिर भी पूरे संयम से उनकी बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने समझाने की कोशिश की इस खबर में आपत्तिजनक कोई तथ्य नहीं है। यह नारायण साईं के खिलाफ उनकी पत्नी जानकी हरपलानी द्वारा इंदौर के खजराना थाने में दी गई शिकायत पर आधारित है। इसमें वही लिखा गया गया है जो जानकी ने पुलिस से कहा।

दो आ गए पकड़ में

attack of narayan sai supporters on amar ujala agra office

इतना सुनते ही उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। ये हमारे बापू के खिलाफ बहुत लिखते हैं आज इन्हें सबक सिखा देना है, कहते हुए कई ने छुपाकर लाए लाठी-डंडे निकाल लिए। उन्हें घिरा देख टेलीफोन आपरेटर राजेंद्र बीचबचाव को पहुंचे।

बीच-बचाव को आए पत्रकारों आशीष शर्मा, धर्मेंद्र यादव और राजीव शर्मा को भी हमले में चोटें आईं। इसी बीच एक समर्थक ने चंद्रमोहन शर्मा का गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर अन्य कर्मचारियों को आता देख हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले पर दो पकड़ लिए गए।

हमले की सूचना पाकर सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर हरीमोहन सिंह फोर्स के साथ आए। पकड़े गए युवकों डिफेंस स्टेट, सदर निवासी देवेश पुत्र विशंभरदयाल और नेहरू एन्क्लेव सदर निवासी हरिओम पुत्र कुंवरसेन को उन्होंने  हिरासत में ले लिया और थाने ले गए।

एडमिन हेड हिमांशु बघेल ने थाना पुलिस को हमलावरों के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, मारपीट, जानलेवा हमले की तहरीर दी है। समाचार दिए जाने तक रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed