राजस्थान में एटीएस ने धरे IM के दस और आतंकी
राजस्थान के सीकर और जोधपुर से 10 आतंकियों का गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आतंकी इंडियन मुजाहिद्दीन के हैं। आतंकी तहसीन ऊर्फ मोनू की निशानदेही पर इन सभी आतंकियों को दबोचा गया है।
दिल्ली की पुलिस की सूचना पर इस बड़ी गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया है। एटीएस आतंकियों की खोज में पूरे राजस्थान में जगह-जगह छापे मार रही है।
इससे पहले भी एटीएस ने राजस्थान से इंडियन मुजाहिद्दीन से तीन से ज्यादा आतंकवादियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पहले भी पकड़े गए हैं यहां से आतंकी
इससे पहले पुलिस ने जयपुर, जोधपुर और सीकर से आतंकियों को गिरफ्ता किया है। इन्हें भी पहले पकड़े गए आतंकियों की निशानदेही पर पकड़ा गया था।
राजस्थान में आतंकी गतिविधियों के नेटवर्क होने का संदेह है, जिसे एटीएस लोकसभा चुनाव से पहले तोडऩे में जुटी है। इसी के तहत जयपुर जिले में रहने वाले करीब दो दर्जन लोगों पर खुफिया पुलिस की नजर है।
पाकिस्तान बॉर्डर के आसपास स्थित इलाकों पर बेहद सख्त निगरानी कर दी गई है।