फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   atrocities on indian in saudi arabia

सऊदी अरब में भारतीयों से करवाया जाता है गंदा काम

Fri, 28 Mar 2014 02:30 PM IST
संजीव कुमार बख्शी/अमर उजाला, होशियारपुर
संजीव कुमार बख्शी/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Fri, 28 Mar 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
atrocities on indian in saudi arabia

लम्मा पिंड जालंधर के ट्रेवल एजेंट की ओर से नवंबर में एक अरब कंपनी में बतौर ड्राइवर भेजे गए 38 पंजाबी युवकों को वहां बंधुआ मजदूर बना दिया गया है। उनसे गंदगी उठवाई जाती है और पूरे पैसे भी नहीं दिए जाते।

विज्ञापन


ट्रेवल एजेंट ने उन्हें सऊदी अरब जाने से पहले जो अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस दिया था उसे परिवहन विभाग ने फर्जी घोषित कर दिया है। कंपनी ने युवकों के पासपोर्ट अपने पास रख लिया है। धोखाधड़ी के शिकार हुए एक युवक के परिजनों ने सीएम प्रकाश सिंह बादल से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


धोखाधड़ी के शिकार 38 युवकों में से जालंधर निवासी जनमीत सिंह और होशियारपुर निवासी जगजीत सिंह ने रियाद (सऊदी अरब) से अमर उजाला को फोन पर बताया कि सभी युवक होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, फगवाड़ा और गुरदासपुर के हैं। उन्हें भेजने वाले एजेंटों ने उनसे इसके लिए एक लाख रुपये भी लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी उठाने का काम करवाती है कंपनी

atrocities on indian in saudi arabia

एजेंट ने उन्हें बताया था कि उन्हें वहां 1200 रियाल के वेतन पर ड्राइवर की नौकरी दी जाएगी, लेकिन अब उन्हें बतौर सफाई मजदूर काम करने के लिए बंधुआ बना लिया गया है। उन्हें हर महीने सिर्फ 300 रियाल ही दिए जा रहे हैं। जिस ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम पर उन्हें जहां भेजा गया है, वह कंपनी गंदगी उठाने का काम करती है।

जगजीत के मुताबिक उचित वेतन दिए जाने या उन्हें वापस भेजने की मांग पर कंपनी उल्टा उनसे पैसे मांगती है। उसकी माता होशियारपुर में लकवे के कारण बिस्तर पर है, लेकिन कंपनी उसे पासपोर्ट देने के बदले में 8 हजार रियाल की मांग कर रही है।

कंपनी के मुताबिक पैसे देकर एजेंट से तीन साल का एग्रीमेंट किया गया है। लिहाजा उन्हें पैसे न भी दिए जाएं तो उन्हें कंपनी जो काम चाहेगी, उनसे लिया जाएगा।

'हमारे बच्चों को बेच दिया'

atrocities on indian in saudi arabia

बेटे जगजीत का इंतजार कर रही होशियारपुर की सुखविंदर कौर ने बताया कि सवा साल पहले ही उनके बेटे की शादी हुई थी। उसी के बाद ही वह बाहर गया था। उन्होंने उसे भेजने के लिए एक लाख रुपये की रकम बड़ी मुश्किल से जुटाई थी।

कंपनी के एजेंटों ने अब उनकी बात तक सुननी बंद कर दी है। सुखविंदर कौर ने आरोप लगाया कि एजेंटों ने उनके बच्चों को कंपनी के हाथों बेच दिया है।

उन्होंने सीएम प्रकाश सिंह बादल से अपील की है कि उनके लाडलों को बचाएं और धोखेबाज एजेंटों को कड़ी सजा दिलवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed