फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   atm loot in haryana.

पीएनबी और सेंट्रल बैंक एटीम से लाखों की लूट

Wed, 24 Sep 2014 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनीना, झोझूकलां
ब्यूरो/अमर उजाला, कनीना, झोझूकलां Updated Wed, 24 Sep 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
atm loot in haryana.

हरियाणा के कनीना थाना पुलिस की निष्क्रियता के चलते बदमाश बेखौफ हो गए हैं। इसी का नतीजा रहा कि मंगलवार रात बदमाश सेहलंग गांव से पंजाब नेशनल बैंक शाखा का एटीएम उखाड़कर ले गए। एटीएम में 22 लाख 60 हजार रुपये थे। पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेहलंग के बाजार में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का एटीएम है, जिसमें बैंक कर्मियों ने 22 लाख 60 हजार रुपये डाले थे। मंगलवार रात बदमाश एटीएम को उखाड़कर ले गए। हैरत की बात यह रही कि रातभर पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। बुधवार सुबह  कुछ लोग जब पैसे निकलाने पहुंचे तो वहां एटीएम नहीं मिला। इससे उनमें हड़कंप मच गया। सूचना से बैंक और पुलिस अफसरों के होश फाख्ता हो गए। आनन- फानन में पुलिस और बैंक के अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने एजीएस कंपनी के गुलशन कुमार के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरा और न था सुरक्षाकर्मी
सुरक्षा के लिहाज के एटीएम सुरक्षित नहीं हैं। पीएनबी एटीएम में न तो सीसीटीवी कैमरे थे और न ही सुरक्षा कर्मचारी। सबसे बड़ी बात यह है कि सुरक्षा के पैमाने से देखा जाए तो एटीएम को जमीन के अंदर फिट किया जाता है, जबकि चोरी हुई इस मशीन को जमीन में फिट न करके जमीन पर ही रखा गया था। पुलिस का मानना है कि बदमाशों के पास ऐसी पुख्ता सूचना था कि मशीन में कितना पैसा है?
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रही घटनाएं

कनीना क्षेत्र में चारी और लूट की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। अनाज मंडी में दिन दहाड़े लाखों रुपयों की चोरी को चोर अंजाम देकर चोर फरार हो गये थे, ये मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि बदमाशों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। ऐेसे में शक है कि शहर में चोर गिरोह सक्रिय है।

एटीएम तोड़ उड़ा ले गए 9.67 लाख

atm loot in haryana.

हरियाणा के झोझूकलां से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का एटीएम तोड़ कर चोर 9.67 लाख रुपये उड़ा ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। फिंगर प्रिंट टीम ने भी तोड़े गए एटीएम से फिंगर पि्रंट लिए। एटीएम की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड नहीं लगाया था। हालांकि बैंक के अनुसार एजीएस कंपनी को एटीएम की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया था। चोरों की इस हरकत की कस्बे में खूब चर्चा रही।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात झोझूकलां में स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का एटीएम तोड़कर चोर 9 लाख 67 हजार 500 रुपये उड़ा ले गए। सुबह किसी ने एटीएम को टूटा हुआ पाया तो इसकी जानकारी बैंक को दी गई। बैंक अधिकारियों ने इसकी सूचना आदमपुर पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।  सेंट्रल बैंक आफ इंडिया झोझूकलां शाखा के मैनेजर प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि बैंक के एटीएम में मंगलवार को 10 लाख रुपये डाले थे। बुधवार सुबह पता चला कि एटीएम को चोरों ने तोड़ कर नकदी निकाल ली है। चेक किया गया तो पता चला कि एटीएम में 9 लाख 67 हजार 500 रुपये चोर ले उड़े हैं। उन्होंने एटीएम की सुरक्षा के सवाल पर कहा कि एजीएस कंपनी को एटीएम की सुरक्षा का जिम्मा दे रखा था।

मौके पर पहुंचे एजीएस कंपनी के को-आर्डिनेटर उपेंद्र कुमार ने बताया कि इस एटीएम की सुरक्षा का जिम्मा एजीएस कंपनी का था। नुकसान की भरपाई भी कंपनी ही करेगी। चोरी की इस घटना से पुलिस को अवगत कराया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। आदमपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सूरजभान ने बताया कि पुलिस को बैंक की तरफ से झोझूकलां में एटीएम टूटने और उससे नकदी चोरी की होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और जांच की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उसने भी फिंगर प्रिंट लिए हैं। चोर को ढूंढने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

दादरी में भी दो बार टूटा था एटीएम
करीब तीन माह पहले दादरी शहर में भी हीरा चौक क्षेत्र में एक बैंक का एटीएम दो बार टूटा था। वह भी सुरक्षा गार्ड नहीं होने के चलते टूटा था। इसके अलावा भी क्षेत्र में एटीएम टूटने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed