फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   atm attack woman police face detection cctv clip

एटीएम हमला: पुलिस को मिला अहम सुराग

Mon, 25 Nov 2013 07:32 AM IST
एजेंसी/बंगलूरू
एजेंसी/बंगलूरू Updated Mon, 25 Nov 2013 07:32 AM IST
विज्ञापन
atm attack woman police face detection cctv clip

एटीएम में महिला बैंक कर्मी पर हमला करने वाले व्यक्ति का चेहरा आंध्र प्रदेश के एक एटीएम से पैसे निकाल रहे व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज से काफी मिल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने जो फुटेज आंध्र प्रदेश में प्रसारित किया है, यह हमले से आठ दिन पहले 11 नवंबर का है। इस फुटेज में व्यक्ति कादिरी के एक एटीएम से नगद निकाल रहा है और उसका चेहरा हमलावर से काफी मिल रहा है।
विज्ञापन


ऐसी खबरें भी हैं कि इस संदिग्ध व्यक्ति को राज्य के अनंतपुर जिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) कमल पंथ ने कहा कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम हमलावर को पकड़ने के लिए अलग-अलग सुरागों पर काम कर रहे हैं। पुलिस की कई टीमें राज्य के कई जिलों व अन्य राज्यों में तलाश में जुटी हुई हैं।

इसके अलावा पुलिस ने सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। पुलिस ने उस व्यक्ति को भी पकड़ लिया है, जिसे हमलावर ने हिंदूपुर में 21 नवंबर को पीड़िता का मोबाइल फोन बेचा था। उससे पूछताछ की जा रही है।


उधर, एटीएम में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने रविवार तक डेडलाइन घोषित की थी। गृह मंत्री केजे जॉर्ज ने कहा कि हमने उन्हें स्थायी रूप से एटीएम बंद करने को नहीं कहा है। सुरक्षा मुहैया कराकर वे इसे शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed