फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   atm attack woman bangalore I lakh cash reward

एटीएम हमला: हमलावर पर 1 लाख का इनाम घोषित

Thu, 21 Nov 2013 07:39 PM IST
एजेंसी/बंगलूरू
एजेंसी/बंगलूरू Updated Thu, 21 Nov 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
atm attack woman bangalore I lakh cash reward

शहर के बीचोंबीच स्थित एटीएम बूथ के अंदर महिला बैंककर्मी पर हुए हमले के दो दिन बाद कर्नाटक पुलिस का कहना है कि हमलावर की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


राज्य के डीजीपी लालरोखुमा पचुआऊ ने दिल्ली में कहा कि सीसीटीवी फोटो के जरिए हमलावर की पहचान की गई।

इस बीच, हमले की शिकार महिला के मोबाइल फोन को हमलावर ने जिस व्यक्ति को बेचा था, उस व्यक्ति को आंध्र प्रदेश के हिंदूपुर से पकड़ा गया है। हमलावर के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिस व्यक्ति को पकड़ा गया है, वह हमलावर नहीं है। पुलिस के मुताबिक उक्त व्यक्ति को बंगलूरू लाया जा रहा है।

बंगलूरू के संयुक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह ने हमलावर के बारे में जानकारी देने वालों को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

उधर, बीजीएस अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि हमले की शिकार महिला की हालत में सुधार हो रहा है। महिला के शरीर का दायां हिस्सा लकवा ग्रस्त हो गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है लेकिन पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। महिला की खोपड़ी में फ्रैक्चर है और हड्डियों के छोटे-छोटे टुकड़े उनके दिमाग में घुस गए हैं। इसी कारण महिला को लकवा मार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और महिला अब बोल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed