फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   atc did not know about modi helicopter flight

...तो इसलिए रोका गया था मोदी का हेलीकॉप्टर

Wed, 02 Apr 2014 12:22 PM IST
अजीत सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
अजीत सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 Apr 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
atc did not know about modi helicopter flight

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर को रोकने का मुद्दा तूल पकड़ने के बाद नागर विमानन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने चुप्पी साध ली है। लेकिन दिल्ली में एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मंगलवार सुबह नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को नहीं थी।

विज्ञापन


इसलिए एटीसी ने पहले बड़े विमानों और एयरक्राफ्ट को उड़ान भरने की क्लीयरेंस दी और मोदी के हेलीकॉप्टर को इंतजार करना पड़ा। लेकिन इसमें कोई असामान्य बात नहीं है। किसी भी हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की मंजूरी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से लेनी होती है। एटीसी का प्रबंधन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास है।
विज्ञापन


मोदी ने हेलीकॉप्टर रोके जाने को केंद्र सरकार की साजिश करार दिया है। भाजपा ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। लेकिन नागर विमानन मंत्रालय, विमानन नियामक और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। दिल्ली एयरपोर्ट के प्रबंधन का जिम्मा संभालने वाली कंपनी ने इसे प्राइवेट ऑपरेटर और एटीसी के बीच का मामला कहकर पल्ला झाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में बढ़ा एयर ट्रैफिक

atc did not know about modi helicopter flight

राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों में हेलीकॉप्टर के जरिए ज्यादा से ज्यादा रैलियां करने की होड़ मची है। मंगलवार को ही नरेंद्र मोदी की बरेली से लेकर रीवा, सतना और जबलपुर में कुल 5 सभाएं थी। चुनावी उड़ानों के चलते एयर ट्रैफिक काफी बढ़ गया है। अकेले दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना 900 विमान उड़ान भरते हैं। इसके अलावा औसतन 50-60 चार्टर प्लेन और हेलीकॉप्टर भी उड़ान भर रहे हैं। ऐसे में एटीसी बड़े विमानों का पहले उड़ान भरने की मंजूरी देता है।

उड़ान में देरी आम बात
नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर को दिल्ली में करीब 90 मिनट और बरेली में एक घंटा इंतजार करना पड़ा। इसके लिए एटीएस ने मौसम और सुरक्षा प्रक्रियाओं का वजह बताया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान एयर ट्रैफिक ज्यादा रहता है। सुरक्षा का ध्यान भी रखना होता है, इसलिए उड़ान में थोड़ा बहुत विलंब होना सामान्य बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed