फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Atal vihari vajpayee get bharat ratan

वाजपेयी हो सकते हैं अगले भारत रत्न, घोषणा जल्द

Wed, 10 Dec 2014 05:04 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
Atal vihari vajpayee get bharat ratan

पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के शिखर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देने की जोर पकड़ती मांग के बीच पूरी संभावना है कि केन्द्र सरकार जल्द इसकी घोषणा कर दे। पार्टी नेताओं के साथ ही बाहर से भी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग तेज हो गई है।

विज्ञापन


चर्चित कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया है। ऐसे में सत्तारूढ़ नेताओं के अलावा विपक्षियों का समर्थन बढ़ता देख पूरी उम्मीद है कि केन्द्र सरकार अटल के जन्मदिन 25 दिसंबर को इसकी घोषणा कर दे।
विज्ञापन


वैसे भी केन्द्र सरकार उनके जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है, सरकार के इस कदम ने इस बात की संभावना और तेज कर दी है कि देश के अगले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी नीतियों के चलते लोकप्रिय रहे हैं वाजपेयी

Atal vihari vajpayee get bharat ratan

ऐसा नहीं है कि वाजपेयी को भारत रत्‍न देने की मांग अचानक उठी है, इससे पूर्व यूपीए सरकार के दौरान भी भाजपा नेता पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्हें भारत रत्‍न देने की मांग करते रहे हैं।

तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी की नीतियों को काफी तारीफ मिलती रही है, खासकर दूसरे देशों के साथ संबंधों को लेकर उनकी नीतियों ने काफी प्रशंसा बटोरी है। कश्मीर को लेकर उनकी नीति के चलते वहां की आम जनता आज भी उन्हें याद करती है।

राजनीति में नैतिकता के नए मापदंड स्‍थापित करने वाले वाजपेयी की विपक्षी भी तारीफ करते रहे हैं। यही कारण है कि वाजपेयी की गिनती देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में होती है। ऐसे में उनके नाम पर दूसरे दलों का भी समर्थन मिल सकता है।

26 जनवरी को दिया जा सकता है सम्मान

Atal vihari vajpayee get bharat ratan

यही कारण है कि उन्हें भारत रत्‍न देने की मांग इस बार पूरी होती दिख रही है। वैसे इससे पूर्व पांच प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न दिया जा चुका है। जिनमें से तीन गांधी-नेहरू परिवार से रहे हैं।

नेहरू और इंदिरा को तो उनके कार्यकाल में ही भारत रत्‍न से सम्मानित किया जा चुका है, जबकि राजीव गांधी को मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा गया था। इनके अलावा मोरारजी देसाई और लालबहादुर शास्‍त्री को भी यह सम्मान दिया जा चुका है।


ऐसे में अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्‍न दिलाने की मुहिम इस बार रंग लाती दिख रही है। सूत्रों के अनुसार सरकार भी इसको लेकर पूरे मूड में दिख रही है, ऐसे में बस देर है तो उचित समय का जब सरकार विधिवत इसकी घोषणा कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed