फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Atal's 90th birthday is celebrated as governance day.

अटल के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी में मोदी सरकार

Mon, 22 Dec 2014 11:33 PM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
Atal's 90th birthday is celebrated as governance day.

क्रिसमस (25 दिसंबर) के दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 90वें जन्मदिन को केंद्र सरकार सुशासन दिवस के रूप में मना रहा रही है। इसी के चलते मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को इस दिन सक्रिय रहने का निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक मंत्री और अधिकारी क्रिसमस की राजपत्रित छुट्टी होने के बावजूद सुशासन दिवस मनाएंगे।

सर्कुलर के निर्देशों में कहा गया है कि 25 दिसंबर को सभी मंत्री और सांसद संवेदनशील जिलों का दौरा करेंगे और लोगों को सुशासन और स्वच्छता अभियान से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पीएमओ मंगलवार को 2 अक्तूबर की तर्ज पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को क्रिसमस के दिन भी दफ्तर आने का औपचारिक निर्देश जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ की ओर से जारी किया गया सर्कुलर

Atal's 90th birthday is celebrated as governance day.

नौकरशाहों से उम्मीद की जा रही है कि वह 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के तहत आम लोगों की भागीदारी संबंधी कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे।

पीएमओ से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि अधिकारी गणमान्य लोगों के साथ सेमिनार आयोजित करें। साथ ही ई-गवर्नेंस और डिजिटल साक्षरता से संबंधित योजनाओं की भी शुरुआत करें। क्रिसमस के दिन अधिकारियों और मंत्रियों को दो घंटे के लिए स्वच्छता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है।

वाजपेयी, मालवीय को भारत रत्न दिए जाने का हो सकता है ऐलान
25 दिसंबर के दिन पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी समेत कम से कम दो शख्सियत को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया जा सकता है। दूसरी शख्सियत पं. मदन मोहन मालवीय हो सकते हैं।

हालांकि उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि पिछले हफ्ते हुई बैठक में वाजपेयी, मालवीय और बसपा संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न दिए जाने पर विचार किया गया लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि 25 दिसंबर को ही इसकी घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed