{"_id":"152748f6-1f7c-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"atal-bihari-vajpayee-school-got-much-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां अटल बिहारी वाजपेयी पढ़े उस स्कूल पर धनवर्षा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जहां अटल बिहारी वाजपेयी पढ़े उस स्कूल पर धनवर्षा
भोपाल/एजेंसी
Updated Sat, 27 Oct 2012 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कभी शुरुआती पढ़ाई की थी, उस पर अब खूब धन बरसने जा रहा है। भाजपा के चार सांसद और ग्वालियर नगर निगम इस सरकारी स्कूल के विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपये जमा करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर में जन्मे वाजपेयी ने प्राथमिक स्तर तक शहर के महाराज बाड़ा स्थित गवर्नमेंट गोरखी स्कूल में पढ़ाई की थी। इस स्कूल के विकास के लिए चार भाजपा सांसदों प्रभात झा, यशोधरा राजे सिंधिया, कप्तान सिंह सोलंकी और माया सिंह ने सांसद विकास निधि से एक-एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। ग्वालियर नगर निगम भी अपने संसाधनों से एक करोड़ रुपये स्कूल के विकास के लिए जुटाएगा।
विज्ञापन