फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Atal Bihari Vajpayee's sister passed away at Agra.

आगरा: अटल बिहारी वाजपेयी की बहन का निधन

Fri, 27 Nov 2015 12:45 PM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's sister passed away at Agra.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी बहन कमला दीक्षित (87) का प्रतापनगर के अलकापुरी स्थित अपने आवास पर गुरुवार रात 11:30 बजे देहांत हो गया। वे बीमार चल रही थीं।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले पैरालायसिस अटैक के बाद उन्हें रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद लोटस हॉस्पिटल ले जाया गया। दो दिन पहले स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिवारीजन घर ले आए थे। गुरुवार देर रात अचानक फिर से तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने से पहले ही सांसों की डोर टूट गई।
विज्ञापन


चार भाई और तीन बहनों में वे छठे नंबर की थी। उनके पति नन्द गोपाल दीक्षित का देहांत इसी साल 24 फरवरी को हो गया था। वे हेड पोस्टमास्टर पद से रिटायर्ड थे। कमला दीक्षित गृहणी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटलजी को दी गई सूचना

Atal Bihari Vajpayee's sister passed away at Agra.

कमला दीक्षित की पुत्रवधू एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी में कर्मचारी निर्मला दीक्षित ने बताया कि पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार दोपहर ताजगंज स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनकी संतान में दो बेटे और एक बेटी है।

मंदिर आंदोलन में निभाई थी भूमिका
कमला दीक्षित ने राम जन्म भूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वे भाजपा के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थीं। कई बार चुनावों में उम्मीदवारों के साथ प्रचार में भी हिस्सा लिया।

भाजपाइयों में शोक व्याप्त
कमला दीक्षित के निधन की खबर मिलते ही भाजपाइयों में शोक व्याप्त हो गया। रात में ही फोन से भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को इसकी जानकारी दी। रात एक बजे उनके घर बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंच चुके थे।

अटलजी को दी गई सूचना
रात में ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी बहन के निधन की सूचना फोन से दी गई। चार भाई और तीन बहनों में सबसे बड़े अवध बिहारी थे। अटल बिहारी वाजपेयी पांचवें नंबर के हैं। कमला दीक्षित उनसे दो साल छोटी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed