फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   atal bihari vajpayee get bharat ratna today.

अटल को सम्मान, घर पर मिलेगा भारत रत्न

Fri, 27 Mar 2015 10:24 AM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee get bharat ratna today.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज उनके घर जाकर ये सम्मान प्रदान करेंगे।

वाजपेयी पिछले कई सालों से खराब स्वास्थ्य कारणों से सार्वजनिक मंचों से दूर हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय की जानकारी के अनुसार, महामना मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) को यह सम्मान 30 मार्च को पद्म अवार्ड से सम्मानित लोगों के साथ दिया जाएगा।

महामना मालवीय को 30 मार्च को सम्मान

atal bihari vajpayee get bharat ratna today.

इस दिन राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैबिनेट सदस्यों के साथ देश-विदेश के गणमान्य लोग मौजूद होंगे।

भगवा परिवार लंबे अरसे से इन दोनों के लिए इस सम्मान की मांग कर रहा था।

वाजपेयी के पीएम कार्यकाल के दौरान ही उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का फैसला लिया गया था लेकिन अटल ने खुद इसके लिए मना कर दिया था। बावजूद उसके वाजपेयी को देश का सबसे बड़ा सम्मान देकर पीएम मोदी ने अटल के चाहने वालों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed