{"_id":"46d1c032-3347-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"at-the-age-of-10-and-12-two-brothers-became-ceo","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस और 12 साल की उम्र में दो भाई बन गए सीईओ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दस और 12 साल की उम्र में दो भाई बन गए सीईओ
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यंग आईटी इंटरप्रेन्योर और स्टूडेंट्स को टिप्स देने के लिए वीरवार को दुनिया के सबसे कम उम्र के सीईओ सिटी आ रहे हैं। चेन्नई के श्रवण कुमारन 12 साल और संजय कुमारन अभी महज 10 साल के हैं, लेकिन इन्होंने अपनी प्रतिभा से बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
इनकी गो डायमेंशन कंपनी चार एप्लीकेशन बना चुकी है, जो मोबाइल पर काफी पसंद की जा रही है। यह दोनों यंग सीईओ चंडीगढ़ प्रशासन, सीआईआई, एसटीपीआई और पंजाब सरकार द्वारा वीरवार से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम डेस्टीनेशन आईटी नार्थ में यंग इंटरप्रेन्योर के प्रेरक बनेंगे। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक आईटी प्रोफेशनल्स के अलावा स्टूडेंट भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
चेन्नई के रहने वाले श्रवण आठवीं क्लास में हैं और संजय छठी क्लास में। इन दोनों ने मोबाइल एप्लीकेशन बनाने के लिए गो डायमेंशन कंपनी की शुरुआत की। अब तक दोनों द्वारा चार मोबाइल फोन अप्लीकेशन बनाई गई हैं जिनके दस हजार डाउनलोड दुनिया में हो चुके हैं।
विज्ञापन
यूं शुरू हुआ सफर
तीसरी क्लास में श्रवण के पिता ने उनको डेस्कटॉप दिया। श्रवण ने पीपीटी एप्लीकेशन के बारे में पढ़ा और समझा, उन दोनों को पीपीटी के बारे में स्कूल टीचर्स ने भी जानकारी दी। इसके बाद इनके पिता ने यूएस क्यू बेसिक सिखाया, जिससे कि प्रोग्रामिंग की जानकारी हो गई। इन दोनों का इरादा है कि गो डायमेंशन के जरिये नए डिजिटल वर्ल्ड का रास्ता खोलें।
दोनों से चीन, यूएस और कुछ इंडियन कंपनियों ने कांट्रेक्ट किया। अब यह दोनों ही महारथी क्यू बेसिक, जावा और एसएमएल एंड आब्जेक्टिव सी की जानकारी हासिल कर रहे हैं। आईपैड के लिए यहां अल्फाबेट बोर्ड हैं। प्रेयर प्लेनेट ईश्वर को याद करने के लिए बनाई गई अप्लीकेशन है। इन दोनों भाइयों के पास आई पैड, आईफोन, मैक बुक प्रो, आईबीएम थिंक पैड और गैलेक्सी टैब है। एप्पल के को फाउंडर स्टीव जाब्स इन दोनों ही भाइयों के प्रेरक हैं। वे बिल गेट्स की टेक्निकल क्षमताओं और बिजनेस नालेज के कायल हैं।
यह बनाया इन यंग सीईओ ने
आपके पास एप्पल का मोबाइल है तो आपने कैच मी काप, ए कान इस्केप्स, ए प्रिजन अप्लीकेशन डाउनलोड किया होगा। यह इन यंग सीईओ ने ही बनाया है। इसके अलावा प्रेयर प्लेनेट को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इन दोनों भाइयों द्वारा डेवलेप की गई अप्लीकेशन बच्चों के साथ युवाओं और गेम्स के शौकीनों को लुभा रही है।