फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   at least one lakhs people rescue from kashmir valley

1.10 लाख लोग बचाए गए, श्रीनगर में फोन सेवा बहाल

Wed, 10 Sep 2014 01:38 PM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
at least one lakhs people rescue from kashmir valley

बाढ़ प्रभावित जम्मू एवं कश्मीर में एक लाख 10 हजार से अधिक लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, वहीं अब भी लाखों लोग अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


सेना और एनडीआरएफ की टीमें चौबीसों घंटे राहत अभियान चला रही हैं। बीते 24 घंटों में लगभग 10 हजार लोगों को श्रीनगर में बचाया गया है। इनमें 25 अमेरिकी नागरिक भी हैं।
विज्ञापन


उधर, श्रीनगर में एनडीआरएफ की टीम के दो सदस्यों पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। राहत और बचाव ऑपरेशन से नाराज कुछ स्थानीय लोगों ने दो जवानों पर हमला कर दिया। इनमें एक जवान की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में फोन सेवा बहाल

at least one lakhs people rescue from kashmir valley

फ‌िलहाल श्रीनगर के कुछ ह‌िस्सों में मोबाइल सेवा बहाल हो गई है। वहीं, कुछ जगहो पर बीएसएनएल की टीमें लगातार काम कर रही हैं और देर रात से कुछ और इलाकों में फोन बहाल हो जाने की संभावना है।

दूसरी ओर जम्मू के तकरीबन 60 फीसदी इलाके में बिजली बहाल कर दी गई है। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए वायुसेना के 31 विमान और 30 हेलीकॉप्टर जुटे हुए हैं।

हेलीकॉप्टरों के जरिये लोगों को बाहर निकालने का काम और उन तक रसद, दवाई, टेंट पहुंचाने का काम जारी है। जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उत्तराखंड सरकार ने 10 करोड़ रुपये आर्थिक मदद का एलान किया। यूपी ने 20 करोड़, गुजरात ने 5 करोड़ और अन्य राज्यों ने अपने स्तर पर मदद का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed