लालू के घर लगा भविष्य बताने वालों का जमावड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासी जंग जीतने के लिए आशीर्वाद से लेकर पूजा-पाठ की विधि बताने के लिए ज्योतिषियों, भविष्यवक्ताओं और यहां तक कि तांत्रिकों ने भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर डेरा डालना शुरू कर दिया है।
सूत्रों ने बताया कि लालू यादव ने इन्हें अपने निवास 10 सर्कुलर रोड़ पर नहीं बुलाया बल्कि ये लोग खुद ही इसलिए चले आए क्योंकि इन्हें पता है कि उनकी पत्नी और खुद लालू भविष्यवाणी और ज्योतिष विद्या पर विश्वास करते हैं।
ज्योतिषियों की मदद लेते रहे हैं लालू
माना जाता है कि आशीर्वाद लेने के लिए लालू अक्सर ‘अनुराग बाबा’ और ‘पगला बाबा’ के पास जाते रहते हैं। इसी तरह के एक 74 वर्षीय बाबा मथुरा से बिहार पहुंचे हैं। खुद को अवधूत भगवान कहने वाले बाबा ने कहा, ‘मैं किसी भी भूत, वर्तमान और भविष्य देख सकता हूं।
मैं यहां लालू प्रसाद यादव को आशीर्वाद देने आया हूं और साथ ही यह बताने आया हूं कि चुनाव जीतने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए।’ इसी तरह पश्चिमी चंपारण जिले से आए 70 साल के मति गडी मानते हैं कि उन्हें बुरी नजर से बचाने में विशेषज्ञता हासिल है।
'बुरे लोगों की नजर लग गई है'
खुद को लालू का बड़ा समर्थक बताने वाले इस बाबा का कहना है, ‘लालू जी को कुछ बुरे लोगों की नजर लग गई है।
मैं उनसे मिलूंगा और एक ही पल में सब ठीक कर दूंगा’ इस जमावड़े के चलते लालू के निवास पर सुरक्षा व्यवस्था देख रहे बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इस तरह के लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है।