फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   astrologer predicts how a girl will get raped

राशि जानकर ये ज्योतिषी बता देते हैं, कब, कहां, कैसे होगा रेप!

Wed, 10 Dec 2014 05:37 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
astrologer predicts how a girl will get raped

राशि देखकर नौकरी, घर और पैसों के बारे में भविष्यवाणियां तो होती ही रही हैं, लेकिन अब सिर्फ राशि देखकर ही पता चल जाएगा कि किस लड़की का रेप कब और कहां होगा। ज्योतिष सचिदानंद बाबू गुरूजी इस बात की भविष्यवाणी कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इस शो की खूब निन्दा कर रहे हैं, लेकिन यह शो फिर भी लगातार दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन


एक लोकप्रिय कन्नड चैनल TV9 पर एक शो दिखाया जा रहा है, जिस पर ज्योतिष सिर्फ राशि जानकर ही यह बता देते हैं कि किस लड़की का रेप कब और कहां होगा। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। यह ज्योतिष सिर्फ राशि पूछेंगे और रेप के बारे में भविष्यवाणी कर देंगे।
विज्ञापन


सचिदानंद के अनुसार कन्या राशि वाली लड़कियों का रेप 14 साल से 20 साल की उम्र के बीच होता है। इस राशि की लड़कियों के साथ रेप घर सीढ़ियों पर होता है। मकर राशि वाली लड़कियों के साथ उसके पिता या फिर उसके सहकर्मी रेप करते हैं। इतना ही नहीं, उनके अनुसार मेष राशि की लड़कियों के साथ बाथरूम में रेप होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मंत्र जाप से भाग जाएगा बलात्कारी

astrologer predicts how a girl will get raped
इतना ही नहीं, ज्योतिष सचिदानन्द महिलाओं और बच्चों को यह भी बता रहे हैं कि रेप का शिकार होने से बचने के लिए क्या करें। उनके अनुसार अगर कोई रेप करने आता है तो ऐसी स्थिति के लिए सचिदानंद गुरूजी ने एक मंत्र जाप करने को कहा है। यह मंत्र है-

"ओम क्रीम क्रीम क्रीम कालिके क्लीम क्लीम क्लीम सर्व शत्रु नाम प्रहार भंज्य मार्य विस्पोतया, क्लीम क्लीम क्लीम, क्रीम क्रीम क्रीम फट।"

इस मंत्र का जाप करते ही बलात्कारी भाग खड़ा होगा। मंत्र को सफेद कागज पर लाल रंग की स्याही से लिखें और जब कोई रेप करने की कोशिश करे उस दौरान एक हाथ में हल्दी और दूसरे हाथ में विभूति लेकर मंत्र वाले कागज को जोर से पकड़े रखें। हल्दी और विभूति को बलात्कारी के चेहरे पर लगा दें। इसके तुरन्त बाद ही वह या तो बेहोश हो जाएगा या फिर भाग जाएगा।

कौन हैं ये ज्योतिष सचिदानंद बाबू गुरूजी

astrologer predicts how a girl will get raped

सचिदानंद के बारे में इनकी वेबसाइट पर बताया गया है कि यह पिछले 36 सालों से ज्योतिष विद्या के जरिए लोगों से जुड़े हुए हैं। वह न केवल एक ज्योतिष हैं, बल्कि सहृदय व्यक्ति हैं। इनकी वेबसाइट पर लिखा गया है कि सचिदानंद जी अन्य ज्योतिषों की तरह लोगों के साथ सिर्फ 5 या 10 मिनट बात करके बेकार के उपाय नहीं देते हैं।

सचिदानंद एक घंटे के शो में करीब 45 मिनट तक लोगों से बात करके उन्हें सही उपाय देते हैं। इतना ही नहीं, इनके बारे में यह भी कहा गया है कि इन्होंने लोगों से बात करके उनकी समस्या हल की हैं और कई सारे लोगों को तो आत्महत्या करने से भी बचा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed