{"_id":"c5bf6860-81c4-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"assembly-by-elections-congress-won-just-three-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटें
कोलकाता/चंडीगढ़/एजेंसी
Updated Thu, 28 Feb 2013 10:04 PM IST
विज्ञापन
सात राज्यों की नौ विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों में कांग्रेस को सिर्फ तीन ही हासिल हुई हैं जबकि उसने आठ पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। उसे पश्चिम बंगाल, असम व मिजोरम में एक-एक सीटें मिली हैं।
विज्ञापन
सपा, शिरोमणि अकाली दल व जदयू ने क्रमश: उत्तर प्रदेश, पंजाब व बिहार में एक-एक सीट हासिल की है। एनसीपी ने महाराष्ट्र में एक सीट जीती है।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष उपाध्याय उर्फ बबलू ने देवरिया जिले की भाटपाररानी सीट पर जीत दर्ज की। वे प्रदेश के पूर्व मंत्री कामेश्वर उपाध्याय के पुत्र हैं। दूसरे स्थान पर एक निर्दलीय प्रत्याशी रहा जबकि बसपा के प्रत्याशी को तीसरा स्थान मिला। चौथे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी रहा।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री हुमायूं कबीर को पराजित किया। तृणमूल को मालदा जिले की इंग्लिश बाजार की सीट से संतोष करना पड़ा जबकि वाममोर्चा के हिस्से में बीरभूम जिले की नलहटी सीट आई।
विज्ञापन