फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   assam violence toll reaches 19

असम हिंसा में मरने वालों की संख्या 19 पहुंची

Wed, 13 Feb 2013 07:30 PM IST
गुवाहाटी/ग्वालपाड़ा/एजेंसी
गुवाहाटी/ग्वालपाड़ा/एजेंसी Updated Wed, 13 Feb 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
assam violence toll reaches 19

असम के ग्वालपाड़ा जिले में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हिंसा प्रभावित क्षेत्र में बुधवार को सेना ने फ्लैग मार्च भी किया। साथ ही देखते ही गोली मारने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। बावजूद इसके हिंसा में मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। मंगलवार को पंचायती चुनावों के दौरान भड़की हिंसा के बाद कृष्णनई और मोरनई क्षेत्र में अभी भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन


इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। गोगोई ने गुवाहाटी में पत्रकारों से कहा, ‘ग्वालपाड़ा जिले में मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच चुकी है। इनमें से 12 पुलिस फायरिंग में मारे गए। एक की लूटपाट करते हुए मौत हुई जबकि आपसी झड़प में छह लोग मारे गए।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी घटना की सीबीआई जांच की मांग करेगी। इसके अलावा न्यायिक जांच भी कराई जाएगी ताकि प्रशासनिक खामियों को सामने लाया जा सके। गोगोई ने मरने वालों के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा हिंसा में जिन लोगों के घर जला दिए गए हैं, उनके पुनर्वास का काम भी सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोगोई ने कहा, ‘अब स्थिति में सामान्य है। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को बढ़ा दिया गया है। दो क्षेत्रों में अभी भी कर्फ्यू जारी है। सेना को भी तैनात कर दिया गया है और देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर दिया गया है।’


उन्होंने कहा कि इस घटना में 70 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें 30 पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। मंगलवार रात को इस क्षेत्र में फिर से हिंसा भड़क उठी थी। उपद्रवियों की गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा कई घरों को भी आग लगा दी गई थी। उसके बाद से हालांकि किसी तरह की कोई हिंसा की खबर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed