{"_id":"f21fef4c7611a1c531f04afdabb6ce45","slug":"assam-cm-tarun-gogoi-s-convoy-attacked-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के CM गोगोई के काफिले पर हमला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असम के CM गोगोई के काफिले पर हमला
एजेंसी/सरुपाथर (असम)
Updated Mon, 18 Aug 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के काफिले पर सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। इस हमले में गोगोई को कोई नुकसान नहीं पहुंचा हैं लेकिन उनके काफिले में शामिल दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला उस वक्त हुआ जब वह नागालैंड की सीमा से सटे गोलाघाट जिले के हिंसा प्रभावित उरियमघाट के दौरे पर जा रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही गोगोई का काफिला विस्थापित हुए लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविर के पास पहुंचा नाराज प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और काफिले पर पत्थरों से हमला किया।
विज्ञापन