फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   asmita theatre group support uttarakhand flood victims

उत्तराखंड पीड़ितों की मदद करेगी 'अस्मिता'

Mon, 01 Jul 2013 04:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Jul 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
asmita theatre group support uttarakhand flood victims

नाट्य निर्देशक अरविंद गौड़ और उनकी नाट्य संस्था अस्मिता थिएटर ग्रुप उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आयी हैं। रंगमंच से जुड़ी हुई यह संस्था उन लोगों को मदद पहुंचाना चाहती है जो उत्तराखंड के निवासी हैं।

विज्ञापन


30 जून की शाम मंडी हाउस में हुए एक नाटक मंचन के बाद अस्मिता थिएटर ग्रुप के निर्देशक अरविंद गौड़ लोगों से उत्तराखंड के पीड़ितों के लिए मदद की अपील करते नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस अभी ऐसे लोगों की मदद करने में है जो उत्तराखंड पर्यटन के लिए गए थे और वहां आयी आपदा में फंस गए।
विज्ञापन


उनकी सुध अभी सरकार नहीं ले रही है जो उन गांवों के निवासी हैं जो पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। लोगों के घर बह चुके हैं और फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। कुछ ऐसे भी गांव हैं जहां के ज्यातार पुरुष इस आपदा के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्मिता थिएटर ग्रुप के सदस्य ऐसे गांवों में जाकर राहत सामग्री पहुंचाना चाहते हैं। इस राहत सामग्री में अनाज के अलावा कपड़े, टार्च, लालटेन, मिट्टी का तेल, बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री शामिल होगी। यदि संभव होगा तो हर घर के मुखिया को कुछ नकद पैसे भी दिए जाएंगे।

अभियान से जुड़े सदस्य गांव-गांव जाकर यह सामान लोगों को सीधे देंगे। अरविंद गौड़ ने कहा कि कई स्वंयसेवी संगठनों द्वारा की गई चैरेटी का सामान या तो देहरादून में या फिर हरिद्वार में डंप हो चुका है। हम चाहते हैं कि सामान कहीं डंप होने के बजाय लोगों तक पहुंचे। इसलिए इस थिएटर से जुड़े युवा खुद गांव-गांव पहुंचेंगे।  


इसके लिए थिएटर ग्रुप से जुड़े युवा किसी भी तरह से गांव में पहुंचकर इस सामग्री को बांटेंगे। अरविंद गौड़ ने कहा कि जो लोग कुछ भी दान करना चाहते हैं कि मंडी हाऊस स्थित श्रीराम सेंटर में 6 और 7 जुलाई को होने वाले नाटक के पहले दान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed